आगरा। लाल किले में राजा सूरजमल के विजय दिवस पर कार्यक्रम के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुमति मिल गई है। यह कार्यक्रम कल 12 जून को होगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जनपद प्रभारी जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
भरतपुर रियासत के महाराजा सूरजमल ने अपने शौर्य एवं पराक्रम से मुगल शासक आलम द्वितीय को लड़ाई में परास्त कर 12 जून, 1761 को लाल किले पर कब्जा कर लिया था और ताजमहल को अपने घोड़ों का अस्तबल बनाकर भूसा भरवा दिया था। इस प्रकार महाराजा सूरजमल ने शिवाजी महाराज को लालकिले में कैद रखने और गोकुलाजाट के मृत्यु दंड का बदला लिया था। इसी कारण महाराजा सूरजमल के वंशज इस अवसर पर विजय दिवस कार्यक्रम मनाने जा रहे हैं।
कार्यक्रम सायं 07 से रात्रि 09 बजे तक होगा। कलाकारों द्वारा महाराजा सूरजमल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका और रागिनी प्रस्तुत की जाएगी। बम नृत्य ब्रज का रसिया भी होगा। इसकी प्रस्तुति के लिए कलाकारों के दो दल आएंगे।
कार्यक्रम में ब्रह्मपाल नागर, नोएडा- लोक गायन, भारतेन्दु नाट्य अकादमी- नाट्य प्रस्तुति महिपाल, मथुरा, बमरसिया मोहित सिंह बेनीवाल, मथुरा, बमरसिया प्रदीप भदौरया, झांसी- तुरई के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026