उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या दौरे पर हैं। शुक्रवार को यहां पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया फिर प्रजेंटेशन के माध्यम से मंदिर निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण से जुड़े हर पक्ष को गौर से देखा और खुश नजर आए।
– उपराष्ट्रपति ने रामलला का दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर ही उनका वैदिक मंत्रोचारों के मध्य स्वागत किया गया । हनुमानगढ़ी में उन्होंने हनुमंत लला की आरती उतारी। हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला सीधे सरयू तक पहुंचा जहां उन्होंने मां सरयू की पूजा-अर्चना की और आरती भी उतारी।
– उपराष्ट्रपति ने राममंदिर निर्माण की प्रगति देखने के बाद रामजन्मभूमि परिसर के गर्भगृह में अपनी पत्नी के साथ दर्शन-पूजन किया।
– उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ राजयपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, यूपी सरकार के मंत्री व भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।
– उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर रामजन्मभूमि परिसर को भव्यता पूर्वक सजाया गया है। परिसर में पूरे दर्शन मार्ग से लेकर गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है। दर्शन मार्ग पर उपराष्ट्रपति के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया। उन्हें राममंदिर का मॉडल स्मृति चिह्न के रूप में दिया गया। रामलला के पुजारियों द्वारा उपराष्ट्रपति को विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया।
– इसके बाद ट्रस्ट व कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन के जरिए उपराष्ट्रपति को राममंदिर निर्माण की प्रगति के साथ-साथ भव्यता व बेमिसाल तकनीकी से भी अवगत कराया।
– उपराष्ट्रपति नायडू तीन दिन की यूपी यात्रा के पहले दिन शाम को राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने नायडू का स्वागत किया। यहां से नायडू राजभवन पहुंचे। जहां रात को राज्यपाल ने नायडू के सममान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों व अन्य सभी मंत्रियों के साथ शामिल हुए। नायडू अयोध्या से वाराणसी के लिए निकल जाएंगे।
अयोध्या के उत्कर्ष का मिल रहा संकेत
– महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि सदियों तक उपेक्षित रही रामनगरी अब नई पहचान को आतुर दिख रही है। बदलती अयोध्या का गवाह हर कोई बनना चाहता है। सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को भी अयोध्या लुभा रही है। राष्ट्रपति के बाद अब उपराष्ट्रपति का अयोध्या आना अयोध्या के उत्कर्ष का ही संकेत है।
विश्व के लिए प्रेरक बन रही अयोध्या
– धर्मध्वजाधारी परिषद के अध्यक्ष महंत बृजमोहन दास बोले कि अब अयोध्या संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरक बन रही है। श्रीरामकी जन्मस्थली पर उपराष्ट्रपति का आगमन गौरवशाली क्षण है। संत समाज के साथ-साथ करोड़ों रामभक्त रामनगरी के वैभव की पुनर्स्थापना से आह्लादित हैं, अयोध्यावासी भी निहाल है।
-एजेंसियां
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026