Agra (Uttar Pradesh, India)। आगरा में सराफा कारोबारी मनोज गुप्ता का काम ठीकठाक चल रहा है। उनके यहां कई कारीगर काम करते हैं। दूसरे का काम देखकर सबको यही लगता है कि करोड़ों रुपये कमा रहा है। बस इसी के सहारे इंटमीडिएट के छात्र ने मनोज गुप्ता से 350 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। है न मामला रोचक। चलिए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।
ये है कहानी
मामला थाना कोतवाली का है। मनोज गुप्ता के यहां पिछले 10 साल से नरोत्तम सिंह काम करते हैं। उसने अपने पिता से सुना कि सेठ जी का धंधा बहुत अच्छा चल चल रहा है। घर में तंगी है। खर्च चलना मुश्किल हो रहा है। नरोत्तम के पुत्र प्रियांशु को लगा कि सेठ जी से पैसे ले लिए जाएं। उसने सेठ जी को फोन किया और कहा कि 350 करोड़ रुपये दो नहीं तो जान से मार दिए जाओगे।
जेल भेजा
रंगदारी में इतनी बड़ी रकम सुनकर मनोज गुप्ता चौंक गए। पुलिस को शिकायत कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि फोन सर्विलांस पर लगाया। प्रियांशु पकड़ में आ गया। उसने पुलिस को पूरी बात बता दी। पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026