– कोरोना महामारी के चलते बिना जनसमूह ऑनलाइन हुए संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम
– मरीजों की बेहतर देखभाल और सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
Agra, Uttar Pradesh, India. 8 साल पहले रेनबो हॉस्पिटल और 63 साल पहले मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम आपके साथी बने। रेनबो परिवार द्वारा इस दिन को हर साल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन यह पहली बार था जब भीड़ तो थी लेकिन एक ही जगह पर नहीं। रेनबो हॉस्पिटल का स्थापना दिवस वर्चुअल तरीके से मनाया गया। अपनी 9 वीं वर्षगांठ पर रेनबो हॉस्पिटल ने उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने अस्पताल की सेवाओं पर भरोसा किया और स्वस्थ समाज के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया।
कर्तव्य पथ पर चलते रहेंगेः डॉ. आरएम मल्होत्रा
मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम ने 63, मल्होत्रा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर और रेनबो आईवीएफ ने 23 और रेनबो अस्पताल ने अपना 08 वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। यह विशेष दिन समाज, मानवता और भावनाओं को समर्पित किया जाता है। रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा ने समूचे रेनबो और मल्होत्रा परिवार को मरीजों की सेवा के संकल्प को दृढ़ बनाने के साथ ही कर्तव्य पथ पर चलते रहने के लिए प्रेरित किया।

विश्वस्तरीय सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध
रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि महामारी का सामना करते हुए भी रेनबो हॉस्पिटल जिस मजबूती से मरीजों की सेवा में खड़ा रहा उसने इस संस्थान का कद उंचा कर दिया है। इसका श्रेय रेनबो परिवार के हर व्यक्ति को जाता है चाहे वह डॉक्टर हो, पैरामेडिकल स्टाफ, मैनेजर्स, टेक्नीशियन या सफाई कर्मी। रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हम आज शीर्ष चिकित्सकीय नेतृत्व के साथ अपने नौवें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इन बीते आठ सालों में हमने विश्वस्तरीय सुविधाएं और संसाधन जोडे़ हैं जो मरीजों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और मजबूत बनाते हैं।
सपना सच किया
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन एवं मेडिकल डायरेक्टर डा. आरसी मिश्रा ने कहा कि रेनबो हॉस्पिटल को हमने जिस सपने के साथ शुरू किया था, बडे़ ही गर्व से हम कह सकते हैं वह सपने हमने सच किए हैं। रेनबो आईवीएफ की डॉ. निहारिका मल्होत्रा और डॉ. केशव मल्होत्रा ने कहा कि चिकित्सा पेशे में आए लोगों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर काम करना चाहिए। पूरी शिद्दत के साथ मरीज के लिए काम करना ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए।
इनका है खास योगदान
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. मधुसूदन अग्रवाल, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप खरे, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा एवं उनकी टीम डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. नीरजा सचदेव, एंब्रियोलॉजिस्ट डॉ. केशव मल्होत्रा, सीनियर कॉस्मेटोलॉजिस्ट नीलम गुलाटी, आईसीयू हैड विनय तिवारी एवं डॉ. वंदना कालरा, सीनियर डायटीशियन डॉ. रेनुका डंग, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीश जैन, कैंसर सर्जन डॉ. हेमंत गोयल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति सरन, सीनियर नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रेमाशीष मजूमदार एवं उनकी टीम डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. विनय कुमार मित्तल, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. मानवेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शैमी बंसल, गेस्ट्रो एवं कैंसर सर्जन डॉ. हिमांशु यादव, पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रितुल सक्सेना, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. पायल सक्सेना, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विश्वदीपक, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज, डॉ. दीप्ति भारद्वाज, डायटीशियन डॉ. सोनल भार्गव, फिजिकल थैरेपिस्ट डॉ. सुकमार पांड्या, डॉ. सोनम पांड्या आदि ने अपनी सेवाओं और कठोर परिश्रम से संस्थान को नई उंचाइयों तक पहुंचाया है।
पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
वर्चुअल सेलिब्रेशन की शुरूआत सुबह 10 बजे श्रीगणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अस्पताल के स्टफ ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम ऑनलाइन प्रस्तुत किए। वरिष्ठ चिकित्सकों के बीच वीडियो संवाद हुआ एवं वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ऑडिटोरियम में आमंत्रित कर रेनबो सर्विस अवॉर्ड प्रदान किए गए। इसमें विभिन्न विभागों के आशा, हरी, राजा राम, जयपाल, गजेंद्र चाहर, संतोष, कन्हैया, संध्या, फरहान अली, धर्मेंद्र, शिशांक, स्वाती गुप्ता, अमित, अरविंद कुशवाह, सूरज, सुनील, शिवांगी शर्मा, वारिद पंकज, राजकुमार राज, रवि कुमार, सत्यवती और चंद्रशेखर को बेस्ट एंप्लाई चुना गया। महाप्रबंधक राकेश आहूजा, एचआर प्रबंधक लवकेश गौतम, तरूण मैनी, अमृतपाल सिंह चड्ढा, सुदीप पुरी, राजीव भसीन, केशवेंद्र सिसौदिया ने सभी सहकर्मियों को बधाई दी। व्यवस्थाएं जगमोहन गोयल, विश्वदीपक, नवनीत उपाध्याय, आदित्य, सुगड़ सिंह, धर्मेंद्र, अमित, खुशी, वारिद पंकज, अंजलि, तृप्ति, अनीता, रिंकी आदि ने संभालीं। कोरोना महामारी के दौरान एंबुलेंस सेवा के लिए सतेंद्र यादव, लाइफ लाइन से रोहित, लाइफ सेल से मोहित, एफएम रेडिया से अंकुर गौतम, टाइम टू ईट से राहुल सचदेवा, कोविड जांच टीम के किशन, मां पुष्पा ब्लड बैंक के एसएस चौधरी को सम्मानित किया गया। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में अस्पताल को सहयोग देने के लिए पुलिस प्रशासन से सिकंदरा चौकी इंचार्ज अमित मान और उनकी पूरी टीम का विशेष आभार प्रकट किया गया। लीडर्स आगरा के सुनील जैन, ओमप्रकाश मेड़तवाल ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026