jain sadhvi vairagya nidhi

वैराग्य निधि साध्वी मंडल का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश, श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम, देखें तस्वीरें

REGIONAL RELIGION/ CULTURE

सेव का बाजार से रोशन मोहल्ला तक बैंडबाजा के साथ निकाली शोभायात्रा

महिलाएं गरबा करते हुए चलीं, जैन धर्म की जय-जयकार होती रही

रोशन मोहल्ला में प्रातः 9 बजे से प्रवचन, कई राज्यों से आए श्रद्धालु

Agra, Uttar Pradesh, India. जैन साध्वी वैराग्य निधि श्रीजी साध्वी मंडल का चातुर्मास के लिए श्री चिन्तामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर रोशन मोहल्ला में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान बैंडबाजे मंगल धुन बिखेर रहे थे। शंख की ध्वनि वातावरण को गुंजायमान कर रही थी। श्रद्धालु जैन धर्म की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। महिलाएं भक्तिमय गरबा कर रही थीं। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम रोमांचित कर गया। श्रद्धालुओं का उत्साह गर्मी व उमस पर भारी रही।

 

श्रावक और श्राविकाएं साध्वी मंडल को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ सेव का बाजार से रोशन मोहल्ला तक लेकर आए। मंदिर में प्रवेश करते ही घंटे बजाए। श्री राजेन्द्र सूरि महिला मंडल की महिलाएं परंपरागत लहंगा ओढ़नी में थीं। जैन श्वेताम्बर महिला मंडल की महिलाएं लाल रंग की साड़ी में थीं। अनेक महिलाएं शीश पर कलश लिए हुए थी। पुरुष श्वेत वस्त्रों में जैन धर्म का प्रतीक पटका गले में धारण किए हुए थे। इस तरह वे अलग ही दृष्टिगोचर हो रहे थे। हर कोई साध्वी मंडल के आगे नतमस्तक रहा। साध्वी जी को मंदिर में प्रवेश भी श्रद्धा के साथ कराया गया। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ आगरा के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई।

jain sadhvi vairagya nidhi maharaj

जैन साध्वी मंडल शोभायात्रा में।

मंदिर में आयोजित धर्मसभा में साध्वी वैराग्य निधि ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा- जिस उत्साह से आपने हमारा प्रवेश कराया है, ये उत्साह पूरे 4 माह तक बनाये रखें। ये प्रवेश तो केवल औपचारिकता है, असली प्रवेश तो हमें अपनी आत्मा में करना है। चार महीने हम यही प्रयास करें कि कोई भी क्रोध का प्रसंग आए तो कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। अपने स्वभाव की गर्मी को शांत रखना है। शारीरिक तप करना तो आसान है लेकिन अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना महत्वपूर्ण तप है। आगरा की पेठे की मिठास की तरह हमारी जुबान पर भी मिठास हमेशा कायम रहे। धर्म सभा को साध्वी ऋजुमना श्रीजी ने भी संबोधित किया।

rajkumar jain agra vikas manch

शोभायात्रा में शामिल श्वेताम्बर जैन समाज के प्रमुख।

इससे पूर्व जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि वैराग्य निधि महाराज परम विदुषी होने के बाद भी अत्यंत सहज और सरल हैं। इसी कारण उनके प्रवचन सीधे हृदय को प्रभावित करते हैं। लोहामंडी संघ के अध्यक्ष सुशील जैन, जैन यूथ सोसाइटी के सचिव संजय दूगड़ आदि ने भी विचार रखे। महेंद्र जैन ने भजन प्रस्तुत कर हर किसी को भावविभोर कर दिया। बिजेन्द्र जैन के भजन के माध्यम से श्रद्धा की ऐसी सरिता बहाई कि हर कोई अवगाहन करने लगा।

vairagya nidhi

जैन साध्वी मंडल के साथ जैन महिलाएं।

वैराग्य निधि जी महाराज साहब के सांसारिक पिताश्री मोहन कोचर और ऋजुमना श्रीजी के सांसारिक पिताश्री महेंद्र वेद ने साध्वी बनने के बारे में जानकारी दी। ऋजुमना को साध्वी बनने के लिए 11 वर्ष तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। बड़े भाई ने 11 साल इंतजार के बाद अनुमति दी। ऋजुमना श्रीजी की सांसारिक माता जी रतन देवी और भाभी मोहिनी वेद उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कानपुर, इरोड (तमिलानाडु), रायपुर, धमतरी, बालोतरा आदि शहरों से आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन शरद चौरड़िया ने किया।

 

वीरचंद गादिया, विनय चंद लोढ़ा, योगेश जैन, लोहामंडी समिति के मंत्री सुशील जैन, विपिन बरडिया, संजय चपलावत, अशोक लोढ़ा, अशोक ललवानी, अजय चौरड़िया, संजय दूगड़, चिंतामणि पार्श्वनाथ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विमल जैन, चातुर्मास युवा समिति,  जैन यूथ सोसायटी ने व्यवस्था संभाली। रॉबिन जैन, मुकेश जैन, केके कोठारी, राजीव खरड़, मनोज, वीरू वोहरा, कमल चंद जैन, विजय सेठिया, सुरेंद्र लोढ़ा, शैलेंद्र जैन, पारस छपरावत, विनय वागचर, प्रेम, अभिलाष ललवानी, संदेश जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

rajkumar jain

साध्वी रिज्यूम आना श्रीजी के सांसारिक भाई प्रशांत एवं भाभी जी मोहिनी वेद के तीनों पुत्र 8 वर्षीय मोक्ष, 5 वर्षीय निपुण और 8 महीने का दर्शन अपने जन्म से ही पूर्ण रूप से जैन धर्म का पालन कर रहे हैं। रात्रि भोजन का त्याग है। आज 8 वर्षीय मोक्ष 102 डिग्रीदो बुखार में भी पूरे मंगल प्रवेश में साथ रहा। परिवार में ऐसी धार्मिकता का भाव है।

 

12 जुलाई, 2022 को साध्वी मंडल का चातुर्मासिक नियमित प्रवचन श्री हीरविजय सूरि उपाश्रय रोशन मोहल्ला में प्रातः 9:00 बजे से होगा।

Dr. Bhanu Pratap Singh