बीकानेर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज सुबह बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहे उस्मान गनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि तीन दिन पहले ही बीजेपी ने उस्मान गनी को पार्टी से निष्कासित किया था।
जानकारी के मुताबिक उस्मान गनी को बीकानेर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस्मान गनी वही नेता है, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिया था। उस्मान गनी ने पीएम मोदी की बातों को वाहियात बताते हुए कहा था कि भले ही वो पार्टी का सबसे बड़ा फेस है, लेकिन मुझे मुस्लिम समुदाय पर उनका स्टेटमेंट अच्छा नहीं लगा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया था। ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने 24 अप्रैल को आदेश जारी कर बीकानेर शहर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। आदेश में लिखा था कि
उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में निष्कासित किया गया है।
-एजेंसी
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026