अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने एकमत से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी ठहराए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.
एक दुर्लभ घटना में सीनेट के भीतर हर दल के सदस्यों ने प्रस्ताव को पास कर हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय से यूक्रेन पर हमला करने के पुतिन के फैसले की जांच की मांग की.
डेमोक्रेटिक सीनेटर चक शूमर ने मंगलवार को मतदान से पहले एक भाषण में कहा कि पुतिन को यूक्रेन में किए गए ‘अत्याचार’ के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.
बिल पेश करने वाले एक रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हमारा अगला कदम अपने ब्रितानी और अन्य सहयोगियों के साथ काम करना होगा ताकि एक सूचना सेल बनाया जाए जो युद्ध अपराधों में लिप्त रूसी सैन्य इकाइयों और कमांडरों की सार्वजनिक जानकारी देगी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें शर्मिंदा महसूस कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा.’’
रूस के साथ बातचीत अब ‘ज़्यादा असल’
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शांतिवार्ता को लेकर कहा कि अब लग रहा है कि रूस के साथ ‘असल बातचीत’ हो रही है.
उन्होंने फेसबुक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस पर जीत के लिए यूक्रेन के सभी नागरिकों का समर्थन ज़रूरी है. इसमें रूस के साथ ज़ूम के ज़रिए बातचीत कर रही टीम भी शामिल है.
रूस का यूक्रेन पर दबाव बना हुआ है कि वो औपचारिक तौर पर ये घोषणा करे कि वो नेटो में शामिल नहीं होगा. साथ ही पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी विद्रोही इलाक़े दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दे.
दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत चल रही है जो आज (बुधवार) को भी जारी रहेगी.
यूक्रेन के प्रतिनिधि मिखाइलो पोदलियाक ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में मौलिक अंतर्विरोध हैं लेकिन समझौते के लिए जगह बनी हुई है.
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026