अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की सेना की तारीफ़ करते हुए कहा है कि वो उनकी बहादुरी से अचंभित हैं.
अपने रक्षा सलाहकारों से बातचीत में बाइडन ने कहा, “यूक्रेनी सेना मेरी उम्मीद से कहीं अधिक मज़बूत और ख़ुद पर गर्व करने वाली है.”
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि एकजुट हुए नेटो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हैरान कर दिया है.
उन्होंने कहा, “यूक्रेन के लिए हथियार में बारूद की सप्लाई लगातार जारी है. हम देख रहे हैं कि दुनिया में पार्टनरशिप का क्या महत्व है.”
अमेरिका भेजेगा हथियार पिछले हफ़्ते 80 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान करने के बाद अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की एक और खेप भेजने वाला है.
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने प्रेसवार्ता के दौरान ये नहीं बताया कि यूक्रेन को दिए जाने वाली सैन्य मदद का प्रारूप क्या होगा.
लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रशासन यूक्रेन की सरकार और सेना की भरपूर मदद करेगा ताकि वो युद्ध के मैदान में प्रभावी रूस से लड़ सकें.
-एजेंसियां
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026