पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के मन में अमेरिका से अपने देश के रिश्तों को लेकर बड़ी अपेक्षा है। वह चाहते हैं कि अमेरिका को पाकिस्तान से उसी तरह का ‘सम्मानजनक व्यवहार’ करना चाहिए, जैसा कि वह भारत के साथ करता है।
ब्रिटिश अखबार फाइनेंसियल टाइम्स को हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में इमरान खान ने यह बात कही। उनका कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार करता है।
अमेरिका पर लगाया था सत्ता से बेदखल करने आरोप
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने इससे पहले अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उसने उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची थी। खान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि उसने अपनी जनता की खातिर यूक्रेन जंग के बाद भी अमेरिका के दबाव में आए बगैर रूस से तेल आयात जारी रखा। भारत अपनी जनता के हित को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी अमेरिका का साझेदार बनना चाहता है, लेकिन ऐसा भी होना चाहिए कि कभी वह अमेरिका को ना कह सके।
भाड़े की बंदूक की तरह इस्तेमाल किया
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने इमरान खान ने कहा कि इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के रिश्ते ‘मालिक-नौकर’ जैसे हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान को अमेरिका ने ‘भाड़े की बंदूक’ (hired gun) की तरह इस्तेमाल किया। इमरान ने इसके लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराया। पूर्व पीएम ने कहा कि अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते मालिक-गुलाम के रहे हैं, लेकिन इसके लिए मैं अमेरिका के बजाए अपने देश की सरकारों को दोष देता हूं।
अमेरिकी साजिश में शामिल थे पाकिस्तानी
पीएम पद से बेदखल करने की कथित अमेरिकी साजिश का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा कि यह मुद्दा अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान के लोगों की मदद के बिना अमेरिका अपनी साजिश में सफल नहीं हो सकता था। जहां तक मेरा संबंध है, यह मामला खत्म हो गया है, लेकिन अमेरिका जो भी चाहता है, वह पाकिस्तानी लोगों के बिना नहीं हो सकता था। पाकिस्तानियों ने इस साजिश में सक्रिय रूप से भाग लिया।
बता दें, इमरान खान को इस साल अप्रैल में तत्कालीन विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के चलते पीएम पद छोड़ना पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने अक्सर अमेरिका और तत्कालीन विपक्ष अब सत्तारूढ़ पीएमएल-एन (PML-N) पर साजिश रचने के आरोप लगाए थे।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026