अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेकशन कमीशन UPSSSC ने सीनियर असिस्टेंट, लॉअर असिस्टेंट और सप्लाई इंस्पेक्टर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी जॉब नोटिफिकेशन (UPSSSC Recruitment 2022 Notification) के अनुसार योग्य उम्मीदवार 12 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं जबकि एप्लीकेशन करेक्शन 19 मई तक कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए जॉब नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। पीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
यहां देखें खाली पदों का विवरण
सीनियर क्लास असिस्टेंट- 11 पद (जनरल कैटेगरी के लिए 04 पद, ईडब्ल्यूएस- 01 पद, ओबीसी – 04 पद, एससी – 02 पद)
लॉअर क्लास असिस्टेंट- 20 पद (जनरल कैटेगरी के लिए 08 पद, ईडब्ल्यूएस- 02 पद, ओबीसी – 06 पद, एससी – 04 पद)
सप्लाई इंस्पेक्टर- 45 पद (जनरल कैटेगरी के लिए 33 पद, ईडब्ल्यूएस – 04 पद, ओबीसी- 06 पद, एससी – 02 पद)
कुल खाली पदों की संख्या- 76 पद
इतनी मिलेगी सैलरी
सीनियर असिस्टेंट- 35400 रुपये से 112400 रुपये तक (पे लेवल-06)
लॉअर असिस्टेंट- 29000 रुपये से 92300 रुपये तक (पे लेवल – 05)
सप्लाई इंस्पेक्टर- 9300 रुपये से 34800 रुपये (पे लेवल-06)
कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। पीईटी 2021 स्कोर किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा की जरूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
-एजेंसियां
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023