संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के 48 पदों पर भर्ती के लिए होने 21 जून को होने वाले एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
IES के पदों पर भर्ती के लिए इकोनॉमिक्स में मास्टर्स कर चुके या फाइनल ईयर पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स अप्लाय कर सकते हैं।
ISS के पदों पर भर्ती के लिए मैथ्स, स्टैटिसटिक्स या अप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर्स कर चुके और फाइनल ईयर पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स अप्लाय कर सकते हैं।
आयु सीमा
21 से 30 साल के बीच।
आरक्षित श्रेणी के नियामानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
फीस
जनरल और OBC कैटेगरी के लिए 200 रुपए।
SC, ST, PwD कैटेगरी और महिलाओं के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आयोग की नई वेबसाइट पर जाकर वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। UPSC IES 2024 के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को OTR नंबर फॉर्म में भरना होगा। उसके बाद डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म सबमिट कर पाएंगे।
-एजेंसी
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026
- आगरा में ‘कबाड़’ बसों में बच्चों का सफर: अभिभावक संघ ने खोला मोर्चा, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; बोले- “जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” - March 13, 2026
- आगरा के पिनाहट में मचा हड़कंप: अमोनिया गैस की बदबू से गांव में मचा हड़कंप, डीएम और एडिशनल सीपी ने संभाली कमान - March 13, 2026