UP School Closed : मौसम विभाग (Weather Department)ने यूपी के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस आशंका को देखते हुए बरेली और बुलंदशहर जनपद (Bulandshahr District) में यूपी बोर्ड (UP Board), सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) व अन्य सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों को गुरुवार (24 अगस्त) को अवकाश घोषित कर दिया गया है। बरेली बीएसए संजय सिंह (Bareilly BSA Sanjay Singh) ने बताया कि सभी ब्लाक और नगर क्षेत्र के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि शहर में कक्षा एक से आठ तक वे ही स्कूल खुलेंगे, जिनमें कोई परीक्षा या फिर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है।
आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश
बीएसए संजय सिंह (BSA Sanjay Singh) ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश जारी करते हुए यह भी कहा है कि इसका कड़ाई से अनुपालन करवाया जाए। वहीं, जनकारी मिल रही है कि जनपद के ही एसआर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सभी ग्रुपों में ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई करने का मैसेज भेजा गया है। वहीं, अभिभावकों का कहना है कि छुट्टी वाले दिन स्कूलों की ओर से अकसर ऐसा किया जाता है। वहीं, एसआर इंटरनेशनल स्कूल की एमडी रूमा गोयल (Ruma Goyal, MD, SR International School) ने बताया कि स्कूल बारिश की बजह से बंद लेकिन आनलाइन क्लास हो सकती है।
बुलंदशहर के स्कूलों में भी अवकाश घोषित
बुलन्दशहर जिले (Bulandshahr District) में भी भारी बारिश को देखते हुए, 24 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के लिए जिलाधिकारी ने लिखित में आदेश जारी किया है। बुलंदशहर जिलाधिकारी (Bulandshahr District Magistrate) ने आज गुरुवार को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया कर दिया है। जनपद में खराब मौसम और अतिवृष्टि के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
बता दें कि बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण जिले के कई स्कूलों में बुधवार को ही पानी घुस गया था, जिसके कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों में पानी भरे रहने और लगातार बारिश के चलते कई जगह मिड-डे मील बनाने में भी दिक्कतें आईं।
- दीपावली से पहले आगरा में मिठाई कारोबारियों पर एसजीएसटी विभाग का शिकंजा: ब्रजभोग के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी - October 14, 2026
- पिनाहट की ऐतिहासिक राम बरात में उमड़ा जनसैलाब: 40 से अधिक मनमोहक झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन - October 14, 2026
- आगरा मेट्रो परियोजना में तकनीकी दक्षता की मिसाल: गुरु का ताल पर एनएच-19 के फुट ओवरब्रिज को बिना हटाए रखे गए यू-गर्डर - October 14, 2026