लखनऊ। विद्युत संबंधी कार्यों में लापरवाही बढ़ाने के आरोप में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष (Chairman of Uttar Pradesh Power Corporation) डॉ. आशीष कुमार गोयल (Dr. Ashish Kumar Goyal) ने परीक्षण खण्ड फर्रूखाबाद के अधिशाषी अभियंता (Executive Engineer) को निलंबित कर दिया है। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान दो अधीक्षण अभियंता तथा आठ अधिशाषी अभियंताओं को चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष (Chairman of Uttar Pradesh Power Corporation) डॉ. आशीष कुमार गोयल (Dr. Ashish Kumar Goyal) ने कहा कि इस माह के अंत में सभी के कार्यों की प्रगति का मूल्याकंन किया जायेगा, जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं होगी उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दक्षिणांचल डिस्काम (Dakshinanchal Discom) के बांदा एवं कानपुर क्षेत्र की समीक्षा में आज अध्यक्ष ने चिन्हित वितरण एवं परीक्षक खण्ड के अधिशाषी अभियन्ताओं से ओटीएस, विद्युत बिल वसूली तथा मीटर स्थापना के सन्दर्भ में विस्तृत पूछताछ की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, दक्षिणांचल डिस्काम (Dakshinanchal Discom) के प्रबन्ध निदेशक अमित किशोर (Managing Director Amit Kishore) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026
- अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले— “इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को किया कमजोर, आज वही लोग उठा रहे हैं सवाल” - October 19, 2026