कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव है. इलाक़े में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं.
शिमोगा में रविवार रात 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी गई, जिसके बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि चार-पाँच युवकों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या की है. उन्होंने बताया, “मुझे नहीं पता कि कोई संगठन इस हत्या के पीछे है या नहीं. शिवमोगा में क़ानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं.”
शिमोगा के उपायुक्त सेल्वामणि आर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि इलाक़े में धारा 144 लगा दी गई है. उन्होंने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन स्थानीय पुलिस और RAF को क़ानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए तैनात किया गया है.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि वे इस हत्या की निंदा करते हैं. उन्होंने राज्य के गृह मंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है. उन्होंने कहा- मैं इस हत्या की निंदा करता हूँ क्योंकि हम अहिंसा में विश्वास करते हैं. हत्या में शामिल सभी लोगों को सज़ा दी जानी चाहिए और मैं राज्य के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करता हूँ.
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026