आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए यादव ने भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) में समाजवादियों और सपा (SP) कार्यकर्ताओं को संगठित कर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और यूपी में भाजपा (BJP) को हराएंगे। रही बात विपक्ष के गठबंधन इंडिया (INDIA ) की तो वो बहुत मजबूत है। विपक्षी एकता के नए नाम से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) घबराई हुई है।
शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का सपा (SP) कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिसका परिणाम रहा कि जनपद की सीमा प्रवेश करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय तक पहुंचने में घंटों लग गए। वह सीधे नेहरू हॉल पहुंचे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया बचाव
इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि कल से मैंने पूर्वांचल का दौरा शुरू किया है। संगठन को मजबूत कर और समाजवादियों को इकठ्ठा कर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा (BJP) को हराया जाएगा। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है। यह जो भाजपा की चाल है हम उसे सफल नहीं होने देंगे। धर्मेंद्र यादव के चुनाव में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह कहना गलत है। जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026