Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. यमुना किनारा रोड स्थित ताज व्यू अपार्टमेंट को आज आगरा नगर निगम ने आदर्श कॉलोनी घोषित किया है।
कॉलोनी निवासी ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग इकठ्ठा करके नित्य उठाया जाता है। साथ ही पूरे परिसर की नियमित सफाई होती है। इस कार्य में हर फ्लैट स्वामी सहयोग करता है।

ताज व्यू वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजय गोयल को आदर्श कॉलोनी का प्रमाण पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन की ओर से थैले वितरित किये गए। सभी फ्लैट ओनर्स ने कॉलोनी को साफ़ सुथरा रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, पर्यावरण इंजीनियर पंकज भूषण, पर्यावरण फीडबैक टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026