मंदिर से पूजा करके लौट रही किशोरी को दबोचा, पुलिस ने सिखाया सबक
Agra (Uttar Pradesh,India)। जनपद के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव चौहटना में शानिवार रात को मंदिर से पूजा करके लौट रही किशोरी को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। रविवार को पूछताछ के बाद उसे ‘निज धाम’ यानी जेल भेज दिया।
ये है मामला
थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चौहटना में शानिवार रात साढ़े 11 बजे 15 वर्षीय किशोरी गांव में स्थित मंदिर पर पूजा करके घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के एक युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गया। किशोरी के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ गई। उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
ये बोले पुलिस अधिकारी
चौकी इंचार्ज बिचपुरी अवनीश त्यागी ने बताया कि जोगेन्द्र पुत्र निरंजन सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गांव से पकड़ लिया है। रविवार को पुलिस ने जोगेन्द्र को जेल भेज दिया है।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026