Agra (Uttar Pradesh, India)। आगरा के हृदय रोग विशेषज्ञ (Heart Specialist) डॉ, ईशान गुप्ता निवासी दल्ली गेट, आगरा से अज्ञात WhatsApp नम्बर के माध्यम से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी। न देने पर क्लीनिक या घर से बाहर निकलते ही गोली मार देने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। शातिर ने रंगदारी इस तरह से मांगी कि पुलिस भी हैरान रह गई।
एसएसपी से शिकायत
शिकायतकर्ता डॉ. ईशान गुप्ता वरिष्ठ पिलस अधीक्षक आगरा बबलू कुमार से शिकायत की कि उनके WhatsApp नम्बर पर 17/8/2020 को दोपहर करीब 2 बजे किसी अज्ञात WhatsApp नम्बर से लगातार धमकी आ रही है कि आपके क्लीनिक में मेरे मुखबिर बैठे हैं, जो मुझे आपके बारे में लगातार सूचना दे रहे हैं। मुझे या तो 40 लाख रुपये दे दो अन्यथा घर और क्लीनिक से जैसे ही बाहर निकलोगे गोली मार दूंगा।
एसएसपी ने बनाई टीम
इस सम्बन्ध में थाना हरीपर्वत आगरा पर साइबर सेल आगरा द्वारा जांच बाद मु.अ.सं. 0331/2020 धारा 386 IPC 66 C IT Act पंजीकृत कराया गया । शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु साइबर क्राइम सेल आगरा को आदेशित किया गया। इस क्रम में एक साइबर अपराधी अली हसन को थाना हरीपर्वत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अली हसन पुत्र निसार खान निवासी राहुल नगर, बोदला, थाना जगदीशपुरा, आगरा (उम्र-38 वर्ष)
काम करने का तरीका
शातिर अली हसन ने रिक्शे वाले बुजुर्ग के फोन से WhatsApp का ओ.टी.पी चोरी कर अपने फोन में रिक्शे वाले का WhatsApp चलाकर डॉ. ईशान गुप्ता से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद WhatsApp को बन्द कर दिया गया। साइबर सेल हरीपर्वत पुलिस द्वारा जिस क्षेत्र में रिक्शे वाले से WhatsApp का ओ.टी.पी चोरी किया गया था, उस क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज निकाले। फिर तकनीकी माध्यम से घटना का अनावरण करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया। शातिर ने फोन में घटना से सम्बन्धित सभी साक्ष्यों को डिलीट कर दिया था। बाद में Forensic रिकवरी टूल्स के माध्यम से डाटा को रिकवर किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अजय कौशल (प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत)
प्रदीप कुमार (प्रभारी साइबर सेल)
अमित कुमार उ.नि. थाना हरीर्वत
का. बबलू कुमार, विजय तोमर, इन्तजार आगरा ।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026