ढोल-नगाड़ों के साथ अगवानी, जनता ने पुष्पहारों से लाद दिया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. सांसद राज्य सभा नवीन जैन का कहना है कि शास्त्रीपुरम क्षेत्र में दो सांसद हैं, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोई काम नहीं रुकेगा। यहां की सड़कें ठीक हैं। उन्होंने शास्त्रीपुरम में कम्युनिटी सेंटर बनवाने की बात भी कही।
श्री जैन शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा (पंजीकृत) द्वारा टंकी वाला पार्क ए ब्लॉक में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में नवीन जैन का जबर्दस्त स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की गई। जनता ने पुष्पहारों से लाद दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। फोटो के लिए महिलाओं में अधिक उत्साह देखा गया।
होली मिलन समारोह को संबोधित करते सांसद नवीन जैन।सांसद नवीन जैन ने कहा कि जब मैं आगरा का महापौर था,तभी शास्त्रीपुरम को एडीए से नगर निगम में शामिल किया गया था। उन्होंने इस पर खुशी प्रकट की कि शास्त्रीपुरम के होली मिलन समारोह में इतने सारे लोग जमा हैं। कॉलोनी में इस तरह का माहौल कम ही मिलता है। आशा की कि यह प्रेमभाव बना रहेगा। लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं को लेकर तनिक भी चिंता न करें। जब आपके बीच पार्षद से लेकर सांसद तक हैं तो चिंता किस बात की।

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चहर की ओर से आए युवा नेता शूरवीर सिंह ने राम राम सा कहते हुए सबका अभिवादन किया और झुक कर चलने की सलाह दी।

समिति के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सांसद नवीन जैन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि नवीन जैन ने पांच चुनाव लड़े हैं और सभी में शानदार जीत हासिल की है। पार्षद प्रवीणा राजावत ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संचालन सचिव डॉ. लाखन सिंह ने किया। कमलानगर के पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने भी भाग लिया।

इन्होंने किया स्वागत
देवेंद्र सिंह परमार, राजवीर सिंह, किशन सिंह चाहर, भजनलाल प्रधान,सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, भारत भूषण, राजकिशोर परमार, तरुन कुमार,अजय सिकरवार, जगदीश सिंह सोलंकी, मुन्नालाल राजपूत, रामवीर सिंह, भारत भूषण, प्रेम सिंह राजपूत, ओम दीक्षित, मुकेश गोयल,भदौरिया, रजत प्रताप सिंह,सुभाष राठौर, शुभम पिपल, कपिल यादव, महिला मंडल से साधना वर्मा, पूनम शर्मा, इंदू सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।



- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026