agra nagar nigam election journalist

UP Nikay Chunav आगरा नगर निगम में तीन पत्रकारों की प्रतिष्ठा दांव पर, पढ़िए जीतेंगे या हारेंगे

Election

वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी राकेश कन्नौजिया सी न्यूज में रिपोर्टर

वार्ड 78 से बसपा प्रत्याशी समर पचौरी हैं अधर कुमार शर्मा के पुत्र

वार्ड 95 से भाजपा प्रत्याशी शरद चौहान ने कई अखबारों में काम किया

Dr Bhanu Pratap Singh

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav 2023) की अंतिम वेला शुरू हो गई है। आगरा नगर निगम में 100 पार्षद चुने जाने हैं। इनमें तीन पत्रकार भी प्रत्याशी हैं। इस तरह उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बता दें कि चार मई को मतदान है। दो मई की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।

वार्ड 36 मुस्तफा क्वार्टर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में राकेश कन्नौजिया चुनाव लड़ रहे हैं। वे सी न्यूज चैनल के वरिष्ठ रिपोर्टर हैं। छावनी क्षेत्र में उनकी धाक है। सरल व्यवहार और सबकी मदद करने के स्वभाव के चलते हर कोई उन्हें चाहता है। माना जा रहा है कि राकेश कन्नौजिया चुनावी वैतरणी पार कर लेंगे। वैसे भी स्थानीय निकाय चुनाव में व्यक्ति का चेहरा अधिक काम आता है। पार्टी का वोट बैंक तो होता ही है। राकेश कन्नौजिया ने अपनी निष्ठा नहीं बदली और इसका सुफल उन्हें 30 साल बाद मिला है।

samar pachauri
अपने पुत्र समर पचौरी के चुनाव प्रचार में अधर कुमार शर्मा।

वार्ड 78 मोतीगंज से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समर पचौरी एडवोकेट हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार अधर कुमार शर्मा के पुत्र हैं। उनका चुनाव प्रचार मीडिया में छाया हुआ है। एक तरह से कह सकते हैं कि यहां वास्तविक तौर पर चुनाव अधर कुमार शर्मा लड़ रहे हैं। उनका संपर्क हर किसी से है। मोतीगंज क्षेत्र को भाजपा समर्थक बहुल माना जाता है। ऐसे में अगर वे चुनावी नैया पार लगा लेते हैं तो निश्चित रूप से चमत्कार ही होगा। इस वार्ड के चुनाव परिणाम का हर किसी को इंतजार है। अधर कुमार शर्मा के संबंध सभी दलों के नेताओं से हैं लेकिन चुनाव के चक्कर में बसपा का झंडा बुलंद किए हुए हैं।

UP Nikay chunav आगरा के सभी मेयर को भाजपा ने लड़वाया है चुनाव, अधिकांश जीते, Governor, MLA, Minister भी बने, क्या 2024 में नवीन जैन को मिलेगा मौका

वार्ड 95 बाग फरजाना शरद चौहान भाजपा प्रत्याशी हैं। वे पुराने पत्रकार हैं। लोहामंडी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार उनका वार्ड बदल दिया। वार्ड 95 से पिछली बार संजय राय चुने गए थे। उन्होंने पांच वर्ष में खासी लोकप्रियता हासिल की। टिकट काटे जाने से नाराज होकर भाजपा विद्रोही के रूप में खड़े हो गए। संघ के कुछ पदाधिकारी उन्हें चुनाव लड़वा रहे थे। 29 अप्रैल, 2023 को उन्हें कुछ लॉलीपॉप मिल गया और शरद चौहान के समर्थन में चुनाव मैदान से हट गए। ऐसे में शरद चौहान की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। शरद चौहान और संजय राय का फोटो वायरल हो रहा है।  शरद चौहान के पिता भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं।

UP Nikay chunav आगरा के सभी मेयर को भाजपा ने लड़वाया है चुनाव, अधिकांश जीते, Governor, MLA, Minister भी बने, क्या 2024 में नवीन जैन को मिलेगा मौका

नगर निगम में भाजपा के दो वार्ड अजेय हैं। एक है वार्ड 95 बाग फरजाना और दूसरा है वार्ड 89 हरजूपुरा (ताजगंज)। इस वार्ड से आशीष कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। आशीष कुमार सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे नरेश चंद के पुत्र हैं। पूर्व पार्षद गनेश चंद ने भी अपने भतीजे के लिए जोर लगा रखा है। अभी से माना जा रहा है कि दोनों को विजयश्री मिलनी है।

आगरा महापौर चुनाव में जातिगत समीकरण बना भाजपा के लिए चुनौती, वाल्मीकि और खटीक समाज की बेरुखी न पड़ जाए भारी

 

UP Nikay Chunav: दैनिक जागरण में पत्रकार भानु प्रताप सिंह ने 80 दिन चलाया था अभियान, जो एक रिकॉर्ड, शर्म के मारे छिप जाते थे सभासद, जनता देती थी गालियां | Live Story Time

 

UP Nikay chunav आगरा के सभी मेयर को भाजपा ने लड़वाया है चुनाव, अधिकांश जीते, Governor, MLA, Minister भी बने, क्या 2024 में नवीन जैन को मिलेगा मौका

Dr. Bhanu Pratap Singh