वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी राकेश कन्नौजिया सी न्यूज में रिपोर्टर
वार्ड 78 से बसपा प्रत्याशी समर पचौरी हैं अधर कुमार शर्मा के पुत्र
वार्ड 95 से भाजपा प्रत्याशी शरद चौहान ने कई अखबारों में काम किया
Dr Bhanu Pratap Singh
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav 2023) की अंतिम वेला शुरू हो गई है। आगरा नगर निगम में 100 पार्षद चुने जाने हैं। इनमें तीन पत्रकार भी प्रत्याशी हैं। इस तरह उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बता दें कि चार मई को मतदान है। दो मई की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
वार्ड 36 मुस्तफा क्वार्टर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में राकेश कन्नौजिया चुनाव लड़ रहे हैं। वे सी न्यूज चैनल के वरिष्ठ रिपोर्टर हैं। छावनी क्षेत्र में उनकी धाक है। सरल व्यवहार और सबकी मदद करने के स्वभाव के चलते हर कोई उन्हें चाहता है। माना जा रहा है कि राकेश कन्नौजिया चुनावी वैतरणी पार कर लेंगे। वैसे भी स्थानीय निकाय चुनाव में व्यक्ति का चेहरा अधिक काम आता है। पार्टी का वोट बैंक तो होता ही है। राकेश कन्नौजिया ने अपनी निष्ठा नहीं बदली और इसका सुफल उन्हें 30 साल बाद मिला है।

वार्ड 78 मोतीगंज से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समर पचौरी एडवोकेट हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार अधर कुमार शर्मा के पुत्र हैं। उनका चुनाव प्रचार मीडिया में छाया हुआ है। एक तरह से कह सकते हैं कि यहां वास्तविक तौर पर चुनाव अधर कुमार शर्मा लड़ रहे हैं। उनका संपर्क हर किसी से है। मोतीगंज क्षेत्र को भाजपा समर्थक बहुल माना जाता है। ऐसे में अगर वे चुनावी नैया पार लगा लेते हैं तो निश्चित रूप से चमत्कार ही होगा। इस वार्ड के चुनाव परिणाम का हर किसी को इंतजार है। अधर कुमार शर्मा के संबंध सभी दलों के नेताओं से हैं लेकिन चुनाव के चक्कर में बसपा का झंडा बुलंद किए हुए हैं।
वार्ड 95 बाग फरजाना शरद चौहान भाजपा प्रत्याशी हैं। वे पुराने पत्रकार हैं। लोहामंडी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार उनका वार्ड बदल दिया। वार्ड 95 से पिछली बार संजय राय चुने गए थे। उन्होंने पांच वर्ष में खासी लोकप्रियता हासिल की। टिकट काटे जाने से नाराज होकर भाजपा विद्रोही के रूप में खड़े हो गए। संघ के कुछ पदाधिकारी उन्हें चुनाव लड़वा रहे थे। 29 अप्रैल, 2023 को उन्हें कुछ लॉलीपॉप मिल गया और शरद चौहान के समर्थन में चुनाव मैदान से हट गए। ऐसे में शरद चौहान की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। शरद चौहान और संजय राय का फोटो वायरल हो रहा है। शरद चौहान के पिता भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं।
नगर निगम में भाजपा के दो वार्ड अजेय हैं। एक है वार्ड 95 बाग फरजाना और दूसरा है वार्ड 89 हरजूपुरा (ताजगंज)। इस वार्ड से आशीष कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। आशीष कुमार सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे नरेश चंद के पुत्र हैं। पूर्व पार्षद गनेश चंद ने भी अपने भतीजे के लिए जोर लगा रखा है। अभी से माना जा रहा है कि दोनों को विजयश्री मिलनी है।
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, बोले- हमारे धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप… - July 9, 2026
- बाबा बर्फानी के अंतर्ध्यान होने के बाद भी नहीं थम रहा भक्तों का जोश, जम्मू से रवाना हुआ अब तक का सबसे बड़ा जत्था - July 8, 2026
- फतेहपुर सीकरी में पर्यटन को लगेंगे पंख: 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं को एडीए से मिली हरी झंडी - July 8, 2026