UP News: उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने में तैनात थाना प्रभारी के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं, जिसमें दो बच्चे 500 के नोटों की गाड़ियों के साथ दिख रहे हैं। फोटो में बच्चों के साथ उनका परिवार भी लाखों रुपयों के नोटों की गड्डियों के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
उन्नाव पुलिस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि वायरल फोटोज का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बेहटा मुजावर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा पूर्ण प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ को निर्देशित किया गया है।
कतिपय सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म्स पर नोटों के बंडलों के साथ वायरल फोटो के संबन्ध में कृत कार्यवाही के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/1Brv1euRIx
— UNNAO POLICE (@unnaopolice) June 29, 2023
करीब 500 के नोटों की करीब 27 गाड्डियां दिख रहीं हैं। करीब 14 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि आखिरी इतना कैश कहां से आया? फोटो सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह को सौंपी है। वहीं सीओ बांगरमऊ ने थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी को लाइन हाजिर कर दिया है। 2 साल पहले रमेशचंद्र हरदोई से ट्रांसफर होकर आए थे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026