dr bhanu pratap singh journalist photo

बैजंती देवी इंटर कॉलेज के ये नन्हें वैज्ञानिक अवश्य ही ऊंची उड़ान भरेंगे

REGIONAL

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Agra, Uttar Pradesh, India. पिछले दिनों मुझे गढ़ी भदौरिया स्थित बैजंती देवी इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी में जाने का अवसर मिला। बच्चों ने जो वैज्ञानिक प्रयोग किए हैं, वे अचरज में डालने वाले हैं। जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच रहे हैं, वही सोच बच्चों में परिलक्षित हुई। पर्यावरण, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण से मुक्ति, वॉटर हार्वेस्टिंग, बूंद-बूंद सिंचाई जैसे मुद्दों पर विज्ञान मॉडल देखे तो लगा कि अवश्य ही ये बच्चे बड़े वैज्ञानिक बनेंगे।

बैजंती देवी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित करते डॉ. भानु प्रताप सिंह। मंचासीन हैं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेश शर्मा, आरडी कटारा और अधर कुमार शर्मा।

बच्चियों के एक समूह ने मीरा और कृष्ण की पेंटिंग बनाई। यह इस बात का प्रतीक है कि बच्चों में आध्यात्मिक और धार्मिक भावना भी है। आध्यात्मिकता ही भारतीय संस्कृति का आधार है। विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान गजब का अनुशासन देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक नितेश शर्मा ने बताया- बच्चों को मार्गदर्शन हमारे सुयोग्य शिक्षकों ने किया है। मूल काम तो बच्चों ने ही किया है। विज्ञान के मॉडल बनाने से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। यह भी पता चलता है कि बच्चे का बुद्धिलब्ध कितना है।

baijanti devi inter college

बैजंती देवी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थी।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. भानु प्रताप सिंह, निदेशक नितेश  शर्मा, अधर कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, आरडी कटारा ने प्रत्येक मॉडल के बारे में जानकारी की। बच्चों ने अपनी बनाई कृति के बारे में जानकारी दी। ऐसा नहीं है कि मॉडल सिर्फ कागज के बने थे। जीवंत थे। एसिटिलीन गैस को प्रज्ज्वलित करके दिखाया। पानी की रिसाइक्लिंग का प्रयोग जीवंत हो रहा था। सेंसर भी काम कर रहा था। बच्चों का ध्यान ऊर्जा की बचत पर अधिक था।

baijanti devi inter college agra
बैजंती देवी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते पुरुषोत्तमि खंडेलवाल।

इस मौके पर पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा- दुनिया में बदलते परिवेश में विज्ञान के साथ विकास से ही जीवन की परिकल्पना संभव है। बच्चों के साथ अध्यापकों की तीव्र सोच को सराहना होगा। इस दिशा में केन्द्र और प्रदेश की सरकार भी तेजी से काम कर रही हैं। जब बच्चों के मन मस्तिक में यह विचार समा गया तो भारत को विकास के पथ पर ले जाने से कोई नहीं रोक सकता है। बच्चों को डॉ. भानु प्रताप सिंह और अधर कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक नितेश शर्मा ने किया।

baijanti devi inter college agra teachers
baijanti devi inter college agra में teachers के साथ ग्रुप फोटो। बैठे हुए हैं बाएं से योगेश शर्मा, आरडी कटारा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. भानु प्रताप सिंह और निदेशक नितेश शर्मा।

विज्ञान प्रदर्शनी के शुभारंभ से पूर्व शिक्षण संस्थान के संरक्षक स्व. विद्याशंकर शर्मा के चित्र पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पुप्षाजंलि अर्पित की। इसके बाद विधायक खंडेलवाल, बैजंतीदेवी शिक्षण ग्रुप की संरक्षिका सुशीला शर्मा, निदेशक नितेश शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर योगेश शर्मा, आरडी कटारा, लता शर्मा, ममता शर्मा, प्रणव ठाकुर, अर्जुन उदैनिया, कुणाल गुप्ता समेत दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh