कुलाधिपति ने अगले तीन वर्षों के लिए कुलपति नियुक्त किया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन को अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय का कुलपति नामित किया गया है। कुलाधिपति प्रो. सुकेश कुमार ने अगले तीन वर्षों के लिए प्रो. सुनील जैन को कुलपति नियुक्त किया है। यह विश्वविद्यालय आगरा में फतेहाबाद रोड पर है।
आगरा कॉलेज से शुरुआत
प्रोफेसर जैन पूर्व में आगरा कालेज आगरा में प्राणि विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, आगरा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रतिनिधि तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य एवं अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। उनकी छवि ईमानदार, कुशल एवं कठोर प्रशासक के रूप में जानी जाती है। वे आगरा कालेज आगरा में अनेक वर्षों तक प्रानुशासक भी रहे हैं।
अनेक अवॉर्ड से सम्मानित
प्रो. सुनील जैन को अनेक अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 1989 में भारत सरकार द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 41 शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। प्राणि विज्ञान में 22 शोधार्थी ने आपके निर्देशन में पी.एच.डी. प्राप्त की है। उनका संपर्क नम्बर है- 7300696898।
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026
- आगरा में 13 नवंबर से सजेगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव: इस बार कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र में गूंजेगी कंस की दुहाई - September 9, 2026