देश, विदेश और उत्तर प्रदेश के युवाओं को मेरा आवाहन है कि वे एम्पलॉयी के स्थान पर एम्पलायर बनें।
Lucknow (Capital of Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का कहना है- मेरे लिए यह गर्व की बात है कि जर्मनी की फुटवियर कंपनी कासा एवज जिम्ब चीन में उत्पादन बंद कर आगरा में फैक्टरी लगाने जा रही है। मैं आगरा का हूं, इस कारण खुशी कई गुना बढ़ जाती है। कोई भी फैक्टरी खुलती है तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है।
पूरे विश्व में होगी धमक
आजयहां ‘लाइव स्टोरी टाइम’ से बातचीत में चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि कासा एवज जिम्ब कंपनी से करार करने वाले आई ट्रैक कंपनी के सीईओ आशीष जैन ने मुझे अवगत कराया है कि करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुझे विश्वास है कि कोविड-19 और लॉकडाउन की विपरीत परिस्थितियों के बाद भी आगरा के जूता की धमक विश्व में और बढ़ेगी। आगरा का भविष्य और सुखदायी होने वाला है।
जर्मनी से आ रही कंपनी का सहयोग देंगे और चिन्ता करेंगे
उन्होंने कहा- किसी भी देश और परिवार के लिए आर्थिक पक्ष बहुत महत्वपूर्ण होता है। उत्तर प्रदेश और संपूर्ण देश की आर्थिक नीति स्पष्ट है कि अधिक से अधिक उद्योग स्थापित किए जाएं, उन्हें आमंत्रित करें और सारी सुविधाएं दें। अधिक से अधिक उद्योग हमारे यहां लगें, यह सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रयास हो रहा है और यह सार्थक होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार दोनों अपने-अपने तरीके से सभी सुविधाएं देकर उद्योगों को आमंत्रित कर रहे हैं। प्रसन्नता की बात है कि जो उद्योग चीन में लगे हैं, वे स्वयं को बेहतर करने के लिए भारत को चुन रहे हैं। इसमें मेरे लिए प्रसन्नता बढ़ जाती है कि दुनिया की जानी-मानी जर्मन कंपनी ने भारत में उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आगरा को चुना है। आगरा जूता, चप्पल, पेठा, पच्चीकारी के लिए संपूर्ण विश्व में अपना स्थान रखता है। फुटवियर कंपनी हमसे जो भी मदद चाहेगी, वह देंगे। इतना ही नहीं, पूरी ताकत के साथ सहयोग के साथ चिन्ता भी करेंगे।
एम्पलॉयी के स्थान पर एम्पलायर बनें
चौधरी उदयभान सिंह ने बताया – देश, विदेश और उत्तर प्रदेश के युवाओं को मेरा आवाहन है कि वे एम्पलॉयी के स्थान पर एम्पलायर बनें। यह तभी संभव है जब उद्योग स्थापित किए जाएं। भारत सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया है। यह आपके के लिए ही है। एमएसएमई विभाग को प्रस्ताव दें। मेरा विभाग हर प्रकार की मदद के लिए उद्यत है। कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन ने हमें नए अवसर खोजने के लिए प्रेरित किया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अवसर प्रदान कर दिया है। उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति अवसर का लाभ उठाए। अपने जिले में एमएसएमई विभाग से संपर्क करें। कोई समस्या आ रही है तो सीधे मुझे अवगत करा सकते हैं। मैं हर प्रकार की मदद के लिए उद्यत हूं। ध्यान दें कि जर्मन कंपनी को आगरा लाने का श्रेय युवा को है। यह काम वैश्विक महामारी के बाद भी हुआ है। इसलिए कुछ भी असंभव नहीं है।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026