यूपी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। 2 अप्रैल के बाद प्रदेश में सरसों, चना एवं मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की जाएगी। 5450 रुपए प्रति कुंतल की दर से सरसों व 5335 रुपए की दर से चना की खरीद होगी। वहीं, मसूर की खरीद 6000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से जाएगी।
यह व्यवस्था फिलहाल उन जिलों में की जा रही है जहां इनका उत्पादन 10000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में होगा। मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अपर मुख्य सचिव गोकुल देवेश चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी।
इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य समस्याओं पर भी कैंप लगाए जाएंगे और बीज का वितरण भी किया जाएगा। यह खरीद नेफेड के जरिए की जाएगी।
इसके अलावा 50 प्रतिशत अनुदान पर सभी फसलों का हाइब्रिड बीज भी दिया जाएगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा नगर निगम के 17वें अधिवेशन में भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच जमकर हंगामा; माइक टूटा, अर्थी निकली और चला धरने का दौर - November 6, 2026
- आगरा में धनतेरस के साथ 6 दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद; बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, शाम को होगा यम दीपदान - November 6, 2026
- आगरा में शहीदे सालिस की याद में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम; भगवान टॉकीज के पास मजलिसों और लंगर का सिलसिला जारी - November 6, 2026