गाजीपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. यूपी सरकार ने भी अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है.
अफजाल अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट में आज बहस शुरू नहीं हो सकी. यूपी सरकार की अर्जी के साथ ही अफजाल अंसारी की याचिका पर अब कल सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट ने आज यूपी सरकार की अर्जी को भी मुख्तार अंसारी की अपील के साथ सूचीबद्ध किए जाने का निर्देश दिया है. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में कल 3 मई को दोपहर 2:00 बजे से सुनवाई होगी.
मौत के घाट उतारे जा चुके बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय का परिवार पहले ही सजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल कर चुका है. कल 3 मई को तीनों याचिकाओं पर सुनवाई एक साथ होगी. अफजाल अंसारी ने पिछले साल गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है.
अफजाल अंसारी को जल्द राहत नहीं मिली तो वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. गाज़ीपुर सीट पर 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.
-एजेंसी
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026