भारतीय जनता पार्टी शुरू कर रही है ‘परिवार संपर्क’ अभियान
मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे
Lucknow (Uttar Pradesh, India)। भारत के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का दूसरा कार्यकाल है। इसका एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक जून से संपर्क व संवाद अभियान चलाया गया है। इसी के तहत 11 जून से पूरे प्रदेश में ‘परिवार संपर्क’ अभियान का शुभारम्भ होगा। प्रदेश भर में बूथ स्तर पर चलने वाले परिवार संपर्क के अभियान में पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर व्यक्तिगत डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।
क्या करेंगे
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ के उत्तरी मण्डल के मनकामेश्वर वार्ड के बूथ नम्बर 153, बाबूगंज के अंतर्गत घर-घर संपर्क कर अभियान का शुभारम्भ करेंगे। केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह लाजपतनगर, गाजियाबाद व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अमौली, फतेहपुर में परिवार संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। परिवार संपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र व केन्द्र सरकार – 2 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों सहित प्रदेश की भाजपा सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर पहुंचायेंगे। साथ ही भाजपा द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी देते हुए आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूकता का कार्य भी करेंगे।
ये सावधानी बरतनी है
अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर पर संपर्क की योजना है। अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन एवं मोर्चो, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, सांसदो, विधायकों केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, विभिन्न आयोगो-निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यों व सभी दायित्वधारी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर परिवार संपर्क कर अभियान में अपनी सहभागिता करेंगे। पार्टी ने तय किया है कि परिवार संपर्क कार्यक्रम कन्टेंनमेंट जोन, रेड जोन, हॉटस्पॉट, क्वारंटाइन सेंटर, अस्पताल, बस अड्डा जैसे सामाजिक स्थानों पर करने से बचना है। साथ ही अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मास्क लगाकर सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए शासन व प्रशासन के द्वारा बताये गये नियमों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ परिवार संपर्क का अभियान चलायेंगे।
चौ. उदयभान सिंह और डॉ. धर्मेश को आगरा की जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा शामली, चेतन चैहान अमरोहा, चैधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा जिला, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी, अनिल राजभर वाराणसी जिला, नंदगोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह प्रतापगढ़, सतीश महाना कानपुर दक्षिण, जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर, कमलारानी वरूण कानपुर ग्रामीण में परिवार संपर्क अभियान में सहभागिता करेंगे। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल अग्रवाल मुजफ्फरनगर, श्रीमती स्वाति सिंह लखनऊ जिला, श्रीराम चौहान संतकबीरनगर, सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर, राज्यमंत्री अनिल शर्मा बुलन्दशहर, रमाशंकर पटेल मिर्जापुर, सुरेश पासी अमेठी, चैधरी उदयभान सिंह आगरा जिला, डॉ. जीएस धर्मेश आगरा महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़ जिला व महेश गुप्ता बदायूं, नीलिमा कटियार कानपुर महानगर, अजीत पाल कानपुर देहात, राजेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी फतेहपुर, लाखन सिंह राजपूत औरैया, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट, मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर व आनंद सरोज शुक्ला बलिया में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान में सहभागिता करेंगे।
मोर्चों के अध्यक्ष भी करेंगे काम
अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर कौशाम्बी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य वाराणसी जिला, शिवनाथ यादव वाराणसी महानगर, पदमसेन चैधरी बहराइच, रंजना उपाध्याय चित्रकूट, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह नोएडा महानगर, विद्यासागर सोनकर जौनपुर, सलिल विश्नोई कानपुर महानगर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी मेरठ जिला, अंजुला माहौर आगरा महानगर, वाईपी सिंह हापुड़, शंकर गिरी वाराणसी महानगर, प्रकाश पाल कानपुर दक्षिण, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष कौशल किशोर बख्शी का तालाब लखनऊ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सीतापुर, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मेरठ महानगर, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजनीकांत महेश्वरी कासगंज, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्वत वाराणसी महानगर, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह कानपुर महानगर व गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह गोरखपुर महानगर में परिवार संपर्क अभियान में सहभागिता करेंगे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026