PM मोदी

UP Election 2022 पीएम मोदी का नकली समाजवादियों पर प्रहार, गिनाई उपब्धियां, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर की जनता से मांगे वोट, यहां पढ़िए शब्दशः भाषण

NATIONAL POLITICS REGIONAL

आज हम सभी के लिए दुखद खबर कि हमारी लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। परमात्मा में विलीन हो गईं। कल ही बसंत पंचमी का पर्व था। मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को मिलता था, वह लता दीदी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई। मेरे जैसे अनेक लोग गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। इससे पता चलता है कि लता दीदी के व्यक्तित्व की विशालता कितनी बड़ी थी। वे अपने संबंधों को संवेदना से सिंचित करती थीं। पूरा देश दुखी है। दुनिया में कहीं भी जाइए, भारत रत्न लता जी को चाहने वाले हर पीढ़ी में मिलेंगी। वे भौतिक रूप से हमारे बीच भले ही न हों लेकिन स्वर के रूप में हमेशा उपस्थित रहेंगी। उनकी मधुर आवाज हमारे साथ हमेशा रहेगी। मैं भारी मन से लता जी को श्रद्धांजलि देता हूँ।

मथुरा, बुलंदशहर और आगरा के सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की तैयारी कर ली थी। इसलिए बात करने आया हूँ। यह लोकतंत्र का ऐसा दायित्व है, जिनकी अपेक्षा हमेशा लता दीदी ने मुझसे की थी। बृज भूमि का कण-कण श्रीकृष्ण और राधारानी मय है। मथुरा, आगरा, बुलंदशहर के क्रांतिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान दिया है। बृज की पुण्य भूमि को नमन।

भारत का दिल है उत्तर प्रदेश। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। एक बार फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है। यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद, परिवारवाद के दम पर कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वह जनता का प्यार नहीं पा सकते हैं। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सच्चे अर्थों में सेवा भावना से सेवक बनकर यूपी के लोगों की सेवा करेगा, यूपी के लोगों का विकास करेगा। इसलिए यूपी की जनता ने तय कर दिया है इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा एक ही है- यूपी का विकास। यूपी का सबसे तेज विकास। पिछले पांच साल में योगी जी की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर यूपी का विकास कोई कर सकता है तो वो भाजपा है, भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार है। इसीलिए पिछले कई महीने से यूपी के लोग ठानकर बैठे हैं कि कमल का हटन फिर से दबाना है भाजपा को ही जितना है।

हमारी सरकार मथुरा को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। ब्रज के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए काम कर रही है। चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले जब सरकार में थे वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, बल्देव, नंदगांव को भूल ही गए थे। भाजपा का अपार समर्थन देख इन लोगों को सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी है। जो सोते रहते हैं वे सपने देखते हैं जो जागते हैं वे संकल्प लेते हैं। जो पहले सरकार में थे, उन्हें आपकी आस्था और जरूरतों से कई लेना-देना नहीं है। उनका एक ही एजेंडा है कि यूपी को लूटो।

घरों, दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी। लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे। आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, यह आप भलीभांति जानते हैं। पहले की सरकारें भय फैलाने में जुटी थीं, जबकि हम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। हाईवे बन रहे हैं और निडर होकर लोग सफर कर रहे हैं। बेटी घर से बाहर निकल रही है और उसके करियर की अनंत संभावनाओं के लए यूनिवर्सिटीज और कॉलेज बन रहे हैं। यही फर्क है भाजपा और पिछली सरकारों में। आज यूपी में बहन-बेटियां खुले दिल से कह रही हैं पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अफराधी कांपे थर-थर। भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल गए या प्रदेश छोड़ गए। कुछ ने जमानत रद्द करा ली। कुछ जेल से बाहर आने से कतराने लगे। यह सब आपके कारण हुआ है। उत्तर प्रदेश के लोगों के कारण हुआ है क्योंकि आपने ये वोट योगी जी-मोदी जी को दिया था। यह आपके वोट की ताकत है जो यूपी को नई पहचान दिला रही है।

पहले की सरकारें तिजोरियों को भरने का खेल मिलकर खेलते थे। ऐसे लोगों का पूरा खेल बिगड़ गया है। पहले परिवार ही सरकार थी, अब पूरा यूपी भाजपा सरकार का परिवार है। परिवारवादी सराकरों के लिए सत्ता शासन का माध्यम थी। हमारे लिए सत्ता जनता की सेवा करने का रास्ता है। हम लगातार इसी उद्देश्य से काम कर रहे हैं। गांव-गरीब को समृद्ध बनाने का काम कर रही है। कोरोना महामारी के दो साल बाद भारत के प्रयासों से दुनिया सीख रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। इसका लाभ आज भी हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना की वजह से यूपी के हर गरीब परिवार को पांच लाख रुपये तक का इलाज मिलना संभव हुआ है। पीएम आवास योजना के जरिए गरीब के सिर पर छत की चिन्ता दूर हो रही है। जिन गरीबों को घर नहीं मिला है उन्हें भी मिले, इसके लिए इस बजट में सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। योगी जी की सरकार दोबारा आने के बाद गरीबों की घर देने का काम तेजी से किया जाएगा। अगर ये कोरोना का संकट न आया होता तो इस दो साल में योगी जी ये काम कर देते। सरकार की शक्ति लोगों की जान बचाने में लग गई। दो साल की रुकावट न आई होती तो आज यूपी कहां से कहां पहुंच गया होता। उत्तर प्रेदश के लोग आने वाले पांच साल के लिए भरपूर समर्थन देंगे। योगी जी पूरी ताकत के साथ दौड़ेंगे।

नकली समाजवादियों का, परिवारवादियों का क्या रवैय रहा है, यह याद दिलाना चाहता हूँ। पिछली सरकारों ने आगरा, मथुरा, बुलंदशहर में 8 हजार गरीबों के घर बनाए। योगी जी की सरकार ने 85 हजार घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। दस गुना ज्यादा काम हुआ है। यही फर्क यूपी के लोगों को दिख रहा है। दलितों, पिछड़ों, गरीबों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है। आगरा, मथुरा, बुलंदशहर में उज्ज्वला योजना के तहत 7.50 लाख से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इससे महिलाओं के जीवन में बहुत बड़ा फर्क आया है। भाजपा को जितना है, योगी जी को फिर मुख्यमंत्री बनाना है। यूपी की भलाई के लिए नगली समाजवादियों और उनके साथियों का सत्ता से दूर रहना बहुत आवश्यक है। आज किसानों से झूठे वादे किए जा रहे हैं। गन्ना किसानों को झूठी बातें बताकर उकसाने का काम कर रहे हैं। किसान भूले नहीं हैं कि कैसे गन्ना किसानों के भुगतान के नाम पर रुला दिया था। पांच साल में 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक गन्ना किसानों का भुगतान योगी जी की सरकार ने किया है। पिछले दस साल में हुए भुतान से ज्यादा है। पिछली सरकार के समय बकाया का भी भुगतान किया है। इन लोगों का खेल गन्ना पर्चियों का था। गन्ना माफिया किसानों की उपज औने-पौने में खरीदकर जेब भरते थे। किसानों को ई गन्ना ऐप के जरिए पर्ची से संबंधित जानाकरी मिल रही है। यूपी के किसानों को एमएसपी की पैसा मिले, इसके लिए भी तकनीकी में बदलाव जरूरी है। ज्यादा खरीद के नए रिकॉर्ड बनाए गए। पीएम सम्मान निधि भी बड़ी ताकत बन रही है। 1600 करोड़ से ज्यादा रकम किसानो के खातों में पहुंची है। बजट में किसानों के लिए घोषणा  की गई है कि गंगा के दोनों किनारों पर प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाया जाएगा। पहले किसान क्रेडिट का लाभ पशुपालक और मछलीरपालकों को नहीं मिलता था। हमारी सरकार ने नियमों में बदलाव। यूपी के एक लाख पशु और मछलीपालकों को केसीसी का लाभ दिया गया। इस वजह से उन्हें बैंक से 1100 हजार करोड़ रुपए की मदद मिली है। इका बड़ा लाभ हमारे बृज क्षेत्र के पशुपालकों को हुआ है। गोवर्धन योजना को प्रोत्साहन देने से पशुपालकतों को मदद दी है।

यूपी का युवा भूला नहीं है कि कैसे इसी प्रदेश में नौकरी के क्या योग्यता थी और क्या-क्या खेल होते थे। आज जब लोगों को पर्याप्त और समान अवसर मिल रहे हैं। भाजपा सरकार ने युवाओं को रिकॉर्ड सरकारी नौकरियां दी हैं। हर किसी को लाभ मिला है। यूपी चाहे असरदार सरकार। फिर एक बार योगी सरकार। पहले मतदान, फिर जलपान। आपका हर वोट कमल के फूल पर पड़ेगा। आने वाले दिनों के लिए अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

Dr. Bhanu Pratap Singh