Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने लखनऊ से वर्चुअली उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त 1535 थानों में महिलाओं की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान निकल सकें, इस दृष्टि से मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का अभिनव कार्यक्रम एक साथ प्रारम्भ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का निर्देश
आगरा थाना हरीपर्वत में वीडियो कॉन्फ्रिंसंग का आयोजन कर अधिकारियों एवं समाज सेविकाओं से संवाद स्थापित किया गया। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से गोपनीयता एवं सम्मान से अपनी बात को कहने एवं उनकी समस्या का शतप्रतिशत समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।

ये है मोबाइल नम्बर
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने महिला शक्ति की सहायता और सुझाव हेतु एक व्हाट्सएप व कॉलिंग मोबाइल नम्बर 9454458046 जारी किया गया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त थानों में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद एस0पी0 सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्रीमती पक्षालिका सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अजय आनंद पुलिस महानिरीक्षक, आगरा रेंज ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सीडीओ, पुलिस अधीक्षक नगर आदि अधिकारी. समाजसेवी संस्थाओं की महिलाएं, बालिकाएं आदि उपस्थित रहे।

- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026