दस जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे प्रदेश स्तरीय प्रतिष्ठित विवेकानंद यूथ अवार्ड
Agra, Uttar Pradesh, India. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के बलबूते सौ फ़ीसदी स्कॉलरशिप प्राप्त कर अध्ययन कर रही आगरा की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त अंग्रेजी लेखिका इशिका बंसल के खाते में अब एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के महानिदेशक द्वारा जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित प्रदेश स्तरीय पुरस्कार “विवेकानंद यूथ अवार्ड” के लिए इशिका बंसल को चुना गया है। 10 जनवरी को सुबह 11:00 बजे प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण महानिदेशालय के जेल रोड, लखनऊ स्थित परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इशिका बंसल सहित प्रदेश के 10 युवाओं को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
गौरतलब है कि व्यक्तिगत श्रेणी में पूरे प्रदेश से वर्ष 2020 के लिए गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर, पीलीभीत, झांसी, लखनऊ, अंबेडकरनगर और फतेहपुर सहित आठ जिलों से 10 युवा चुने गए हैं जिनमें मातृ शक्ति के रूप में एकमात्र इशिका बंसल को पुरस्कार के लिए शासन स्तरीय कमेटी ने योग्य पाते हुए चुना है। विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चुनी गई इशिका संभवत: प्रदेश की पहली ऐसी युवा है जिसे अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के मिलने की सूचना आगरा मंडल के जिला युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार ने फोन पर इशिका के पिता कवि कुमार ललित को दी तो उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा
इशिका बंसल की उपलब्धियां
1. चालीस अंग्रेजी कविताओं का पहला संग्रह ‘थ्रेड्स ऑफ लाइफ’ द पोएट्री सोसाइटी ऑफ इंडिया, गुरुग्राम द्वारा वर्ष 2017 में प्रकाशित। तब इशिका मात्र 13 वर्ष की थी और सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी।
2. सैंतालीस अंग्रेजी कविताओं का दूसरा संग्रह ‘माय डायरी एंड अदर पोयम्स’ भारत के नामचीन प्रकाशक डायमंड बुक्स, दिल्ली द्वारा वर्ष 2019 में प्रकाशित व लोकार्पित। इशिका उस वक्त बोदला- बिचपुरी रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, आगरा में नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
3. दोनों पुस्तकों की कविताओं और इतनी छोटी उम्र में इन कविताओं में व्यक्त बड़े विचारों को जाने-माने अंग्रेजी कवि, साहित्यकारों, समीक्षकों व संपादकों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरपूर सराहना मिली है। इनमें रेजीनाल्ड मेसी, केवी डोमिनिक, डॉक्टर एनके नेब, भूपेंद्र परिहार, डॉ कैलाश चंदर, यू अत्रेय शर्मा, दलीप खेतरपाल, उदय नारायण सिंह, प्रोफेसर सी एल खत्री, डॉ हरीश ठाकुर, डॉक्टर दीनदयाल, डॉ कल्पना राजपूत, डॉक्टर शलीन सिंह, डॉक्टर एनके घोष व राजीव खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
4. इशिका बंसल के दोनों काव्य संग्रहों के ऊपर देशभर के कुशल संपादकों, समीक्षकों और कवियों के विचारों को गुड़गांव की प्रकाशन-संस्था “ग्लोबल फ्रेटरनिटी ऑफ पोएट्स” ने पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है। “पोएटिक थॉट्स ऑफ इशिका बंसल अप्रेजल्स” नाम से यह पुस्तक अभी हाल ही में छप कर आई है।
5. द विंक, कंटेंपरेरी वाइब्स, आईजीएमएल व पोइट्री टुडे सहित देश की नामी अंग्रेजी पत्रिकाओं व जर्नल्स में बीस कविताएं अब तक प्रकाशित।
6. इशिका बंसल युवा ब्लॉगर भी हैं और वो “माय पोएटिक एंडेवर्स” नाम से ब्लॉग लिखती हैं। इस ब्लॉग पर उनकी कविताओं और आलेखों को सराहना मिलती रहती है।
7. आगरा की जनक पार्क विकास समिति, रुद्रा, फ्रेंड्स फॉर एवर, आगरा टीचर्स क्लब, इंदु हर्बल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, अग्र बंधु समन्वय समिति और ब्लास्टर ग्रुप समेत आठ संस्थाओं द्वारा साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित।
8. रुद्रा के इंटरनेशनल वुमन लिट फेस्ट व अमृता विद्या के अंतरराष्ट्रीय समारोह में यंगेस्ट पोइट के रूप में काव्य पाठ का अवसर।

9. आगरा की लोकप्रिय कवयित्री श्रीमती नूतन अग्रवाल ज्योति की अंग्रेजी में अनुवादित काव्य कृति में सबसे कम उम्र की अनुवादक। इस संग्रह में दो कविताओं का अनुवाद प्रकाशित।
10. देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मंच संचालक व कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, दिल्ली के कवि डॉ. हरीश अरोड़ा, आगरा के सुप्रसिद्ध गज़लकार अशोक रावत समेत कई कवियों की 80 से अधिक हिन्दी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुकी हैं। शीघ्र ही अनुवादित पुस्तक का प्रकाशन भी होगा।
11. वर्ष 2018 में ताज लिटरेचर क्लब व अमृता विद्या के यूथ लिट् फेस्ट का ब्रोशर रिलीज करने व रिलीज सेरिमनी में काव्य पाठ का अवसर।
12. साहित्यिक व शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल आगरा द्वारा ₹ 3 लाख, 11 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इसके तहत कक्षा 9 व कक्षा 10 में स्कूल द्वारा पूर्णतया निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में, वह वहां कक्षा 10 में अध्ययन कर रही हैं।
13. आगरा आकाशवाणी केंद्र पर युववाणी कार्यक्रम में उभरती प्रतिभा के रूप में इशिका का साक्षात्कार लिया गया। लोकप्रिय समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका के “की टू सक्सेस” स्तंभ के अंतर्गत साक्षात्कार प्रकाशित और उन्हीं के वेब पोर्टल पर साक्षात्कार प्रसारित।
14. जनवरी, 2020 में लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सहभागिता के दौरान लखनऊ आकाशवाणी केंद्र के इंग्लिश टॉक कार्यक्रम में 15 मिनट काव्य पाठ का अवसर मिला। ईटीवी के रिपोर्टर द्वारा भी इंटरव्यू लिया गया।
15. एक कुशल इंटरव्यूअर के रूप में इशिका अब तक आईपीएल व इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर, एक्सपोर्टर व समाजसेवी पूरन डाबर, शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला के संपादक विनोद पुरोहित का इंटरव्यू कर चुकी है। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के यूट्यूब चैनल गोयंनका एचीवर्स प्लेटफार्म ‘शख्सियत’ पर इन इंटरव्यूज को अच्छी खासी सराहना मिली है।
16. अजीत नगर बाजार कमेटी ने खेरिया मोड़ चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर इशिका को मुख्य अतिथि बनाकर ध्वजारोहण करवाया।
17. इशिका के दूसरे कविता संग्रह “माय डायरी एंड अदर पोइम्स” की समीक्षा देश की नामचीन पत्रिकाओं ने प्रकाशित की है।
18. परिवहन विभाग द्वारा “सड़क सुरक्षा: एक चुनौती” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में ₹11000 पुरस्कार राशि वाला द्वितीय पुरस्कार जीता।
19. इशिका बंसल पढ़ाई के साथ साथ जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट प्रेस काउंसिल का वाईस प्रेसिडेंट पद भी संभाल रही हैं।
20. “एजुकेशन टेल्स” द्वारा आयोजित “थिंक आउटसाइड द बॉक्स” वेबिनार में सबसे कम उम्र की मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में सहभागिता।
21. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिका “पोलीफोनीलिट” ने आगरा की युवा लेखिका इशिका बंसल को अपने फर्स्ट रीडर्स के एडिटोरियल बोर्ड में शामिल किया है। गौरतलब है कि पोलीफोनीलिट शिकागो की ऐसी पत्रिका है जिसे महान साहित्यकार बिली लॉम्बार्डो का संरक्षण प्राप्त है। इसके वार्षिक जर्नल में दुनिया भर के चुनिंदा व बेहतरीन अंग्रेजी आलेखों और कविताओं को प्रकाशित किया जाता है। यह मैगजीन क्लौडिया एन सीमन अवार्ड को अनुदान भी देती है।
22. अपने आयु वर्ग में दुनिया की सर्वाधिक प्रतिभाशाली और अंग्रेजी विद्वानों द्वारा राष्ट्रीय- अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त युवा अंग्रेजी साहित्यकार के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इशिका ने अभी हाल ही में दावेदारी की है।
23. इशिका की साहित्यिक उपलब्धियों पर आधारित न्यूज़ कवरेज और स्पेशल स्टोरी टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और आईनेक्स्ट जैसे लोकप्रिय अखबारों के साथ-साथ तमाम न्यूज़ पोर्टल्स पर प्रकाशित होती रहती हैं।
24. विगत माह ब्लास्टर ग्रुप और मन की उड़ान संस्था द्वारा आयोजित गोल्डन अचीवर्स अवॉर्ड सेरेमनी में इशिका बंसल को साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यूथ आइकन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
25. अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (20 नवंबर, 2020) पर उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आगरा शहर से इशिका बंसल को एक दिन का थानेदार बना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उसने शहर के प्रमुख कोतवाली हरी पर्वत थाने का चार्ज संभाला और पुलिस के आला अधिकारियों की वाहवाही लूटी।

- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026