आगरा के इतिहास में एक ऐसा ऐतिहासिक दिन जिसमें “ ना भूतो न भविष्यति “ जैसा अनुभव हुआ। 20 अगस्त, 2021 को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर भारतीय जनता पार्टी के आगरा से सांसद और भारत सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री “विधि एवं न्याय” प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल भगवान कृष्ण की पटरानी, दर्शन मात्र से कोटि कोटि पाप नष्ट करने वाली यमुना मैया के नाम से बने “यमुना एक्सप्रेस वे” के खंदौली टोल पर पहुंचे। आगरा के प्रेमपिपासु सुधीजन अपने हृदय प्रिय नेता के ऊपर अपने स्नेहपूर्ण स्नेहांजलि, अपने आत्मीय भावों की भावांजलि और कई तो अपने प्रेमाश्रुओं से प्रेमांजलि देने को आतुर और व्याकुल दिखे। ऐसा लगा मानो भगवान कृष्ण एक लम्बे समय के पश्चात मथुरा से वृंदावन पधार रहे हों। ११०० से अधिक कारों के क़ाफ़िले में हज़ारों की संख्या में उनके चाहने वाले उनकी अगवानी के लिए पलकें बिछाए हुए खड़े थे। इसके बाद हर स्वागत स्थल पर हज़ारों की संख्या में जनमानस उनको अपने प्रेम की बारिश से भिगो देना चाहता था।
प्रभु इंद्र देव ने भी इस जन भावनाओं का आदर और सम्मान किया। अपने स्नेह की ऐसी बारिश की कि तपती हुई दोपहर को बसंत जैसे दिन में परिवर्तित कर दिया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो राजा इंद्र भी इस राजनीतिक ऋषि के आगमन पर प्रसन्न हुए। तभी तो पूरे मार्ग पर अपने प्यार की बारिश की और सूर्य देव को भी कुछ समय विश्राम करने के लिए मना लिया। इस पांच दिवस की यात्रा का आज अंतिम दिन है।
मैं परम सौभाग्यशाली हूँ कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मुझे इस यात्रा को समन्वय करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दिगम्बर सिंह धाकरे
वरिष्ठ भाजपा नेता
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026