आगरा: मंगोलिया की कानून राज्य मंत्री बी सोलोंगो ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। उनके स्वागत सत्कार के लिए यहां केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल पहुंचे थे। प्रो बघेल ने मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो को ताजमहल का भ्रमण कराया। ताजमहल की बेहतरीन पच्चीकारी और खूबसूरती को देखकर मंगोलिया की मंत्री ने ‘वाह ताज’ कहा और ताजमहल की खूबसूरती देख अभिभूत हो गईं। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की इतिहास और उसकी पच्चीकारी की गहनता से जानकारी भी ली।
जानकारी के मुताबिक मंगोलिया की केंद्रीय कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित “No Money For Terror” सम्मेलन में भाग लेने आई थी। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधित किया गया था। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कि सभी को मिलकर आतंकवाद का सामना करना होगा और सबके सामूहिक प्रयास से एक दिन यह अवश्य संभव होगा। आतंकवाद की मजबूत रीड की हड्डी सिर्फ मनी है और इसी टेरर फंडिंग को रोकना होगा।
इस सम्मेलन में भाग लेने के बाद ही मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ताजमहल के दीदार करने के लिए आगरा आई थी। उनके साथ एंख एरदीन और बी.बोलोर भी थी।
ताजमहल ताजमहल भ्रमण करने के बाद मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया है। ताजमहल भ्रमण के इन खूबसूरत बालों को अपनी यादों में सहेजने के लिए उन्होंने फोटोग्राफी भी कराई और अपने मोबाइल में भी इन पलों को कैद कर आया। उन्हे यहां की पच्चीकारी और हस्तशिल्प भी बहुत पसंद आई।
केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उन्हें एक शिल्पकार की दुकान से ताजमहल की प्रतिकृति भी लेकर भेंट की। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के अनुसार मंगोलिया की केंद्रीय राज्य कानून मंत्री बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित “No Money For Terror” सम्मेलन में भाग लेने आई थी। ताजमहल भ्रमण के दौरान उनसे कुछ देर आतंकवाद और टेरर फंडिंग पर भी खुलकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों में आतंकवाद रोकने के लिए कानूनों पर काफी लंबी चर्चा हुई है।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026