सिन्धी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर किया माल्यार्पण
महिला मंडल ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन सुनाए, धूमधाम के साथ जमकर नृत्य
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. सिंधी समाज के इष्ट देव झूलेलाल जी के चालिया पर्व का समापन हो गया। इस मौके पर शास्त्रीपुरम सिन्धी संगठन ने शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में हनुमान मंदिर के पास भव्य कार्यक्रम किया। पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। भंडारा हुआ। अतिथियों का स्वागत किया गया। सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। आयोलाल झूलेलाल के जयकारों का से वातावरण गुंजायमान हो गया।
शास्त्रीपुरम संगठन अध्यक्ष तरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ आगरा के सांसद और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी सिंह बघेल ने किया। उनके साथ पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद प्रवीना राजावत, कौशल वशिष्ठ भी थे।

माला, ज्योति, पल्लव व भोग लगाकर भंडारा का प्रारम्भ
भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर सिन्धी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर, ज्योति जलाकर, पल्लव गाकर व भोग लगाकर भव्य भंडारा प्रारम्भ किया गया। पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, कोषाध्यक्ष जयराम दास, उपाध्यक्ष भजनलाल प्रधान, सुशील नोतनानी, पुरषोत्तम लछवानी, नरेश देवनानी, किशोर बुधरानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, जयप्रकाश केशवानी, आदि ने भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाए।

महिलाओं ने सुनाए भजन
भगवान झूलेलाल जी की आरती के पश्चात महिला मंडल से दादी गोपी, सीमा, विनीता, सरिता, ममता, संचिता, नीरू द्वारा भगवान झूलेलाल जी के भजन सुनाए। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

उल्लेखीय उपस्थिति
कार्यक्रम में शास्त्रीपुरम संगठन से तरुण कुमार, हर्ष असनानी, भगवान दास, विनोद करमानी, मनीष हेमानी, परसराम झामनानी अशोक सोनी, कमल जुम्मानी, सनी वासवानी, अप्पू भाई, राहुल मखीजा, गोपाल खत्री, मनीष भाई, मनोहर लाल बसंतानी, मनीष हेमानी, राजकुमार सोनी, पवन असवानी, कैलाश चंद, वासदेव केशवानी, चंदन, युगल जुम्मानी, मनीष जुम्मानी, अंकित मंगलानी, राजेश आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026
- रिश्तों का कत्ल: आगरा के पिनाहट में मामूली विवाद में भांजे ने मामा को मारी गोली, गर्दन में लगी गोली से हालत नाजुक, आरोपी फरार - March 29, 2026