कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत साइंस-एलिमेंटरी क्लासेस पर सेमिनार का आयोजन
विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यकः स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. सिकंदरा आगरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में इफैक्टिव कम्युनिकेशन विषय पर सीबीएसई-सीओई नोएडा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 56 स्कूलों के प्रधानाचार्य जुटे। उन्हें विज्ञान के नवाचारों से अवगत कराया गया। विज्ञान का ज्ञान दिया गया।
रिसोर्स पर्सन के रूप में वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में, पीजीटी बायो डॉ. निवेदिता नथानी ने की-नोट स्पीकर के रूप में ‘साइंस-एलिमेंटरी क्लासेस’ की महत्ता को समझाते हुए कहा कि एलिमेंट्री क्लासेस में विज्ञान विद्यार्थियों के सुसंगठित ज्ञान में अभिवृद्धि करता है।
कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत सीबीएसई द्वारा लगातार इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किये जाते हैं, ताकि शिक्षकों की अधिक से अधिक आत्मसोच, रचनात्मकता और प्रभावी अध्ययन कौशल को बढ़ावा दिया जा सके।
सेमिनार का उद्देश्य विज्ञान और उसकी आधुनिक नवाचारों से परिचय कराना था, ताकि शिक्षक व विद्यार्थी को विज्ञान व उससे संबंधित क्षेत्रों में सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने सेमिनार को विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सी बी जदली ने इस तरह के सेमिनार को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि वह विद्यार्थियों, शिक्षकों को कुशल नागरिक एवं योग्य सामाजिक सदस्य बनाने के लिए इस तरह के सेमिनार कारगर सिद्ध हो सकते हैं।
डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवल प्रताप ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 56 से अधिक प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या रितु सिंह, डीन एकेडमिक्स एच एल गुप्ता, डॉ. नितेश वर्मा, महिमा गौतम, पूजा सिंह सहित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026