अंतिम संस्कार के बाद यमुना में नहाते समय चार बच्चे डूब गए थे
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को आर्थिक सहायता दिलाने का निर्देश
Live Story Time,
Agra, Uttar Pradesh India. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल थाना सदर बाजार की वाल्मीकि बस्ती नौलक्खा पहुंचें। वाल्मीकि समाज के चार बच्चे अंतिम संस्कार के उपरांत यमुना में नहाते समय असमय काल के गाल में समा गए। उनके घर जाकर परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से फोन पर बात करके उनकी हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने को कहा।
पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के 15 और 20 क्वार्टर से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र से चार युवकों की डूबने से मौत हुई तो उनमें से एक मृतक के मामा की इस खबर को सुनकर हार्ट अटैक से मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि 15 क्वार्टर क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत हुई थी। वृद्धा की मौत के बाद श्मशान घाट में उसका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद कुछ युवक पूजा की कहकर हाथी घाट यमुना नदी किनारे पहुंच गए। यहां पर एक युवक पूजा करने लगा और चार युवक नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त चारों युवक डूब गए थे।
केन्द्रीय मंत्री के साथ दिगंबर सिंह धाकरे, नवीन गौतम, पार्षद गौरव शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद एवं पत्रकार राकेश कन्नौजिया, महेश शर्मा, विजय गौड़, मयंक महेश्वरी, आदि साथ रहे।
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026