केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल ना होने के फ़ैसले पर कहा है कि ‘कांग्रेस सनातन विरोधी है और सीज़नल हिंदू’ है.
कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के न्योते को ‘ससम्मान अस्वीकार’ कर दिया है. पार्टी ने कहा है कि बीजेपी चुनावी फायदे के लिए मंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका उद्घाटन करवा रही है.
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन ने कहा कि वो 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के आयोजन में शामिल नहीं होंगे क्योंकि बीजेपी इसे राजनीतिक आयोजन बना रही हैं और मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही इसका उद्धाटन किया जा रहा है.
गिरिराज सिंह ने कहा, “ये लोग सीजनल हिंदू हैं, जब इन्हें लगता है कि वोट हासिल करने की ज़रूरत है, तो ये लोग सॉफ्ट हिंदू बनने की कोशिश करते हैं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कोई भी अयोध्या नहीं गया है. राम मंदिर मामले को कोर्ट में लटकाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था, इसलिए अब उनमें अयोध्या जाने का नैतिक ताकत नहीं है.”
“कांग्रेस के लोग जो राज्यों में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं, अब वो भी पार्टी का विरोध करने लगे हैं. मुझे कांग्रेस के खिलाफ बोलने की जरूरत नहीं है. वह अपने आप की समाप्त हो जाएगी.”
-एजेंसी
- सिंगापुर से आई बड़ी खुशखबरी: सीएम योगी के दौरे के पहले दिन मनिपाल और असेंडास ने की ₹1000 करोड़ निवेश की घोषणा - February 23, 2026
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026