चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है। चांद पर पानी की खोज के लिए गया ये यान 23 अगस्त को वहां लैंड करेगा। इस बीच चंद्रयान को लेकर नया अपडेट आया है।
आज से ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स को फायर किया जाएगा
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने अपडेट देते हुए बताया कि आज से ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स को फायर किया जाएगा और चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा, वाहन प्रणालियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतरिक्ष यान को जो भी प्रारंभिक स्थितियां चाहिए थीं, हमने बहुत कुछ प्रदान किया है ठीक है और चूंकि प्रयोग का पहला चरण 100 सफल रहा है, अंतरिक्ष यान भी बहुत अच्छी कंडीशन में है।
चंद्रयान-3 का ये है उद्देश्य
चंद्रयान-3 की मदद से इसरो चांद पर पानी और खनिज की मौजूदगी का पता लगाना चाहता है। अगर, दक्षिणी ध्रुव पर पानी और खनिज मिलता है, तो यह विज्ञान के लिए बड़ी कामयाबी होगी। नासा के अनुसार, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ है और यहां कई और प्राकृतिक संसाधन भी मिल सकते हैं।
काफी कम बजट में हुआ तैयार
चंद्रयान-3 मिशन का बजट करीब 615 करोड़ रुपये है। यह चंद्रयान-2 के लिए आवंटित राशि से भी काफी कम है, क्योंकि पिछले मिशन के लिए 960 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। वहीं, चीन ने अपने मून मिशन पर 69.38 लाख करोड़ और अमेरिका ने मून मिशन पर 825 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026