केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बार 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करने से लेकर फिल्मी गानों से परहेज करने की भी बात कही गई है।
देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी करते हुए कई दिशा निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों में ज्यादा भीड़ ना इकट्ठा की जाए। कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है। एडवाइजरी में बताया गया है कि तिरंगा फहराने का कार्यक्रम सुबह 9 बजे के बाद शुरू किया जाना चाहिए
शाम 5 बजे के बाद ‘एट होम’ कार्यक्रम
देश के अलग अलग राज्यों के राजभवनों में शाम 5 बजे के बाद ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि इन कार्यक्रमों में खास लोगों को आमंत्रित किया जाए। इनमें दिव्यांगजन, शहीदों के परिवारवाले, कोरोना के समय अपनी जान की फिक्र ना कर दूसरों की मदद करने वाले, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले, पर्यावरण योद्धा और महिला सरपंचों को आमंत्रित किया जाए। ऐसे लोगों के लिए 25-30 सीटें आरक्षित रखने को कहा गया है।
15 अगस्त के कार्यक्रमों में फिल्मी गानों से पूरी तरह परहेज
गृह मंत्रालय की तरफ से ये भी कहा गया है कि ऐसे कार्यक्रमों में देशभक्ति के गीत बजाएं जाएं। ये भी कहा गया है कि राज्यपाल और उपराज्यपाल भवनों में बैंड पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। इसके तहत फिल्मी गानों से पूरी तरह परहेज किया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी राज्यों से कहा गया है कि गणमान्य व्यक्तियों के भाषण, देशभक्ति के संदेश सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित किए जाएं।
गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने की बात भी कही गई है। ये अभियान 13-15 अगस्त के बीच चलाया जाएगा।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026