आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक कूटनीति को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। अमेरिका के ताजा आधिकारिक व्यापारिक नक्शे में संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया है। इस घटनाक्रम को भारत की दशकों पुरानी मांग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी स्वीकार्यता माना जा रहा है।
सांसद नवीन जैन का तीखा हमला
इस बड़े कूटनीतिक बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत विदेश नीति का परिणाम है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया और कहा, “आज वह संकल्प सच साबित हो रहा है, जिसके लिए मुखर्जी ने प्राणों की आहुति दी थी। अब विश्व मंच ने भी मान लिया है कि पूरा कश्मीर हमारा है।”
पाकिस्तान को दी सीधी चेतावनी
नवीन जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को अब मानवता के आधार पर POK से अपना अवैध कब्जा हटा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां की जनता गरीबी और दमन का शिकार है। भारत ही उस क्षेत्र को सुरक्षा, सम्मान और विकास दे सकता है। सांसद ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू द्वारा की गई ऐतिहासिक भूलों को अब मोदी सरकार सुधार रही है।
कूटनीतिक संदेश
सांसद ने जोर देकर कहा कि यह बदलाव केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ‘न्यू इंडिया’ की वैश्विक शक्ति का प्रतीक है। आज पूरी दुनिया समझ चुकी है कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026