यूक्रेन में भारत के दूतावास की ओर से वहाँ रह रहे नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि यूक्रेन की स्थिति काफ़ी अनिश्चित है. एडवाइज़री में कहा गया है- कृपया शांत रहें और जहाँ भी हैं सुरक्षित रहें. जो लोग राजधानी कीव की यात्रा कर रहे हैं और वे भी जो पश्चिमी कीव से आ रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जिस शहर में रह रहे हैं, वहाँ लौट जाएँ.
दूतावास का कहना है कि आगे भी नागरिकों के लिए सूचना और एडवाइज़री जारी की जाएगी. गुरुवार को ही सुबर यूक्रेनियन एयरलाइंस का विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली पहुँच गया है.
कुछ दिन पहले एयर इंडिया के विमान से 242 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से लाया गया था.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026