Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक राधारमण मन्दिर के सेवाधिकारी पद्मनाभ गोस्वामी एवं समाजसेवी मयंक मृणाल मिश्रा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री से वृन्दावन में लगने वाले कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में और यमुना में स्वच्छ जल का निरन्तर प्रवाह बने रहने को लेकर चर्चा की।
राधाकृष्ण की लीला भूमि बृज मंडल को तीर्थ स्थल घोषित करने व पूर्ण संरक्षण करने का आग्रह किया
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संत, महंत और भक्तों से कुम्भ के समय कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा। इस दौरान मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने सीएम से भगवान राधाकृष्ण की लीला भूमि बृज मंडल को तीर्थ स्थल घोषित करने और उन लीला स्थलों का पूर्ण संरक्षण करने का आग्रह किया है। इससे पहले मंदिर सेवायत गोस्वामी ने सीएम योगी को श्री राधारमणजी का चित्रपट एवं कुलिया प्रसाद भेट किया। वृन्दावन आने पर श्री राधारमण लाल के दर्शन करने का निमंत्रण दिया। वहीं समाजसेवी मयंक मिश्रा ने ठाकुरजी का प्रसादी शॉल मुख्यमंत्री को भेट किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुम्भ मेला समय वृन्दावन आने का आश्वासन दिया।
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026