अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की से बात की है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रूस के क़दम की निंदा के तहत उठाए जाने वाले क़दमों के बारे में सूचित किया है.
बाइडन ने जेलेंस्की से अपनी बातचीत पर कहा, उन्होंने मुझसे स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुनिया भर के नेताओं को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के ख़िलाफ़ स्पष्ट होकर बोलना चाहिए और यूक्रेन के लोगों का साथ देते हुए उनके लिए खड़ा होना चाहिए.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद प्रतिक्रिया देते हुए इसे अकारण और अनुचित ठहराया है.
रूस के राष्ट्रपति की घोषणा का जवाब देते हुए बाइडन ने कहा कि ”पूरी दुनिया की दुआएँ यूक्रेन के लोगों के साथ हैं.”
रूस के राष्ट्रपति को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने पहले से तय एक युद्ध को चुना है जो लोगों की जान लेगा और मानव त्रासदी का कारण बनेगा.”
बाइडन ने बताया कि व्हाइट हाउस इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है.
उन्होंने जानकारी दी कि आज जी-7 के सदस्य देशों के साथ एक बैठक की जाएगी और उसके बाद ही रूस को लेकर आगे क़दम उठाया जाएगा.
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले लखनऊ की सड़कों पर उतरी सपा: हजरतगंज चौराहे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ता को गोद में उठाकर भागी पुलिस - November 1, 2026