यूक्रेन की पुलिस का कहना है कि रूस की बमबारी में सात लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया है कि पोदिल्स्क में एक सैनिक ठिकाने पर हुए हमले में छह लोग मारे गए और सात घायल हुए हैं. 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक़ एक व्यक्ति की मौत मेरियोपोल में हुई है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैनिक कार्रवाई की घोषणा की थी. उसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कई सैनिक ठिकानों पर हमला किया है. यूक्रेन ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि कई जगह मिसाइलों से हमले हुए हैं.
हालाँकि रूस ने इससे इनकार किया है कि उसने नागरिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में सदस्य देशों ने संयम बरतने की सलाह दी है. कई देशों का कहना है कि कूटनीतिक माध्यमों से समाधान निकालने की आवश्यकता है.
-एजेंसियां
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026