संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने लंदन के चेल्सी में एक भव्य घर खरीदा है। ये हाल के सालों में लंदन खरीदे गए सबसे महंगे घरों में से एक है। यूके फाइलिंग के अनुसार, यूएई नेता शेख जायद से जुड़ी कंपनी ने नवंबर में पश्चिमी लंदन की हवेली पर 65 मिलियन पाउंड (करीब 7 अरब भारतीय रुपए) खर्च किए। यह संपत्ति 2000 के दशक में बनाई गई थी। लंदन के सबसे पॉश इलाकों में शामिल इस जगह उस समय कारोबारियों के एक ग्रुप ने टेलीफोन एक्सचेंज की साइट पर तीन शानदार महलनुमा मकान बनाए थे। इसे अब यूएई के राष्ट्रपति ने खरीदा है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के लंदन में संपत्ति खरीदने से जुड़े सवाल पर अबू धाबी के मीडिया कार्यालय से जवाब मांगी गया था। कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोध वाले ईमेल और कॉल का जवाब नहीं दिया। यूएई में 1990 के दशक से आर्थिक हालात काफी बदले हैं। यूएई की तेल संपदा और तेजी से विकास ने उसे सऊदी अरब के बाद अरब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। इसने देश को मध्य पूर्व के व्यापार और पर्यटन केंद्र के रूप में आकार देने में मदद मिली।
दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में शामिल है शेख फैमिली
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के परिवार को GQ की रिपोर्ट में 2023 में दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना गया है। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस परिवार के मुखिया हैं। उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं।
अल नाहयान के नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां हैं। अल नाहयान शाही परिवार के पास 305 बिलियन डॉलर (25,38,667 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। कसर अल-वतन नाम के जिस राष्ट्रपति महल में ये फैमिली रहती है, वो जो पेंटागन के आकार का तीन गुना ज्यादा बड़ा है।
मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप ने 2008 में यूके फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी को 2,122 करोड़ में खरीदा था। कंपनी के पास सिटी फुटबॉल ग्रुप का 81 प्रतिशत हिस्सा भी है जो मैनचेस्टर सिटी, मेलबर्न सिटी और न्यूयॉर्क सिटी फुटबॉल क्लब भी ऑपरेट करता है। बता दें कि मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अपने भाई की मौत बाद 2022 में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति बने थे।
-एजेंसी
- मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो… आगरा जनकपुरी महोत्सव में मां जानकी के प्राकट्य पर गूंजेंगे बधाई गीत, महिला समिति की विशेष नृत्य प्रस्तुतियां - September 29, 2026
- पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh - September 29, 2026
- नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के दावों को नकारा, कहा- जनता के जनादेश को षड्यंत्र न कहें - September 29, 2026