संयुक्त अरब अमीरात UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उनकी वायु सेना ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई एक बैलस्टिक मिसाइल को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया है.
हूती विद्रोहियों का ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब इसराइल के राष्ट्रपति इज़ाक हेरज़ोग संयुक्त अरब अमीरात के ऐतिहासिक दौरे पर हैं.
यूएई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी डब्ल्यूएएम को दिए बयान में रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और बैलस्टिक मिसाइल के अवेशष रिहाइशी इलाकों के बाहर गिरे हैं.
बयान में कहा गया है, “यूएई की वायु सेना और कोएलिशन कमांड (यमन में हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ रही अरब देशों की गठबंधन सेना) ने बैलस्टिक मिसाइल यमन में जिस जगह से दागी गई थी, उसका पता लगाकर उसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है.”
एक ट्वीट में यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यमन के अल-जवाफ़ के बैलस्टिक मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को स्थानीय समयानुसार सुबह 12.50 बजे नष्ट कर दिया. इसे नष्ट किए जाने का वीडियो भी शेयर किया गया है.
मंत्रालय ने अपने बयान में ये भी कहा है कि वो किसी भी ख़तरे का सामना करने के लिए तैयार हैं और किसी हमले से यूएई की रक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे.
सरकारी बयान में जनता से ताज़ा मिसाइल हमले को लेकर यूएई के सरकारी अधिकारियों के हवाले से आने वाली ख़बरों पर ही यकीन करने की अपील की गई है.
इस बीच यूएई के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने जानकारी दी है कि एयर ट्रैफिक सामान्य है और यात्री उड़ान सेवाएं पहले की तरह जारी हैं.
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026