केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो महीने से माधवी राजे का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार माधवी राजे निमोनिया से पीड़ित थीं।
पिछले दो सप्ताह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें लंग्स में इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था। गुना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई थी। इसके बाद उनकी बहू प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और पोता महाआर्यमन सिंधिया चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे। पांच मई को ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी दिल्ली चले गए थे।
सुबह साढ़े नौ बजे ली अंतिम सांस
खबर के अनुसार माधवी राजे सिंधिया ने दिल्ली एम्स में सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली है। क्षेत्र में निधन की खबर पहुंचने के बाद मातम की लहर है। ग्वालियर स्थित महल में भी सन्नाटा पसर गया है। अभी ग्वालियर राजघराने की तरफ से कुछ आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। कोविड काल में कोरोना होने के बाद उन्हें लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत हुई थी।
माधवराव सिंधिया की पत्नी थीं माधवी राजे
माधवी राजे सिंधिया नेपाल राजघराने की बेटी थीं। ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया के साथ 8 मई 1966 को उनकी शादी हुई थी। माधव राव सिंधिया का निधन एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी। माधवी राजे सिंधिया अधिकांश वक्त दिल्ली में ही रहती थीं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूर ही रहती थीं। परिवार के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में कभी कभार जरूर देखी जाती थीं।
-एजेंसी
- संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी महासभा: आगरा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान - September 11, 2026
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026