लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27’ के विमोचन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का विजन साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और यूपी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
सहकारी बैंकों का कायाकल्प
अतीत की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सहकारिता क्षेत्र माफियाओं के कब्जे में था। स्थिति इतनी खराब थी कि रिजर्व बैंक ने प्रदेश के 16 जिला सहकारी बैंकों को ‘डिफॉल्टर’ घोषित कर दिया था। मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ बताया कि सरकार के प्रयासों से आज इनमें से 15 बैंक मुनाफे में आ चुके हैं और अंतिम 16वें बैंक को भी जल्द ही लाभ की स्थिति में लाया जाएगा।
MSME: यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में 96 लाख MSME इकाइयां संचालित हैं, जिनसे लगभग 3 करोड़ परिवारों की आजीविका जुड़ी है। उन्होंने कहा, “यूपी देश का पहला राज्य है जो MSME सेक्टर को 5 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर दे रहा है।” उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ODOP) की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है, जिसे प्रधानमंत्री खुद दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों को उपहार में देते हैं।
’शी-मार्ट’ से महिला सशक्तिकरण
केंद्रीय बजट का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेचने के लिए ‘शी-मार्ट’ की स्थापना की जाएगी। इससे ‘लखपति दीदी’ अभियान को नई ताकत मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
- आगरा में रामनवमी की धूम: दरियानाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजी ताजनगरी - March 27, 2026
- आगरा के छिपीटोला चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा: पार्किंग को लेकर भिड़ गए दो पड़ोसी दुकानदार, सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल - March 27, 2026
- Agra News: कूड़े का पहाड़ बनेगा ‘नमक सत्याग्रह स्मृति पार्क’, चैम्बर के प्रयास और नगर आयुक्त के आदेश से बदला नगला रामबल का भाग्य - March 27, 2026