आगरा। फुलट्टी क्षेत्र में स्थित ‘तलवार ज्वेलर्स वर्कशॉप’ में पांच दिन के अंदर चोरों ने दो बार सेंधमारी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने घटना के दस घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चुराया हुआ सोना भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि तलवार ज्वैलर्स में पहली बार हुई चोरी की घटना को पुलिस द्वारा अनदेखी कर देने चोरों के हौसले इतने बढ़ा दिए कि उन्होंने तीन दिन बाद दोबारा उसी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
पहली बार में चोरों ने सोने का दस ग्राम चूरा चुराया था और अब दूसरी चोरी में कीमती नग-नगीने और सोने को गलाने वाली कुठाली आदि चुरा कर ले गए। दूसरी बार चोरी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई।
थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरों को दस घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से 3.420 ग्राम पीली धातु भी बरामद किया।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026