फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. वारदात बाजार क्षेत्र में उस समय हुई जब पप्पू कुशवाह वहां मौजूद थे. हमलावरों ने पहले उन्हें घेरकर गोलियां चलाई और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया.
घटना से गांववालों में भारी गुस्सा है. उनकी पुलिस से झड़प हुई है. गुस्साए लोगों ने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सकते में हैं. घटना के मुताबिक, पप्पू कुशवाह बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी उन्हें बाइक सवार चार बदमाशों ने रोका और उनपर चाकुओं से हमला कर दिया. उसके बाद एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले घटनास्थल पर जमा हो गए.
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लगे तो गुस्साए लोगों ने शव को पुलिस से छीन लिया. इस बीच भीड़ ने पुलिस की कई गाडियां भी तोड़ डाली. बवाल की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों ने बताया कि पप्पू कुशवाह ने बसपा पार्टी से जुड़े हुए थे. उन्होंने बसपा सरकार के दौरान जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था. इस बार वह प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे थे.
साभार सहित
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026